Last Updated:
Bastar: बस्तर में बरसात के मौसम में बास्ता की सब्जी की खूब मांग रहती है. यह देसी सब्जी कम मसालों में तैयार की जाती है और स्वाद के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है. यह बस्तर की फेमस सब्जी मानी जाती है. इसे बनाने में ज्यादा मेहनत नहीं लगती है. बास्ता की सब्जी स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए फायदेमंद मानी जाती है. आइए इसे बनाने की आसान रेसिपी समझें…
Basta ki sabji: बस्तर में बास्ता की सब्जी को बेहद पसंद किया जाता है. बस्तर में बास्ता का आमट और सब्जी अलग-अलग प्रकार से बनाई जाती है. यह सब्जी बस्तर में बेहद देशी स्टाइल से बनाई जाती है. यह सब्जी कुछ मिनटों में बन जाती है.आप भी इन स्टेप्स को फॉलो कर बस्तरिया स्टाइल बास्ता की देशी सब्जी बना सकते हैं. इस सब्जी को खाने के बाद बार-बार खाने का मन करता है.
बस्तर के ग्रामीण कम मसालों के साथ बास्ता की सब्जी बनाते हैं. यह सब्जी बेहद स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होती है. आप अपने घर वालों को यह देशी सब्जी खिलाकर घर के किचन किंग या किचन क्वीन बन सकते हैं. बरसात के दिनों में बस्तर के बाजारों में काफी बास्ता निकलने लगता है, जिसे खरीदने के लिए लोगों की काफी भीड़ लगती है. बास्ता बस्तर के जंगलों से निकलने वाली पारंपरिक सब्जी है.
बास्ता की सब्जी बनाने के लिए सामग्री
बास्ता- 100 ग्राम, प्याज- एक कटी हुई, हरी मिर्च- तीन कटी हुई, नमक स्वादानुसार, हल्दी पाउडर – 1/4 छोटी चम्मच, हल्दी पाउडर – 1/4 छोटी चम्मच
बास्ता की सब्जी बनाने की रेसिपी
सबसे पहले एक कढ़ाई में तेल गर्म कर लीजिए. इसके बाद तेल गर्म होने पर इसमें कटी हुई प्याज और मिर्च डालकर सुनहरा होने तक भूनिए. अब इसमें कटा हुआ बास्ता डालकर पकाइए. थोड़ी देर बाद इसमें नमक, मिर्च और हल्दी पाउडर डालकर पकाइए. अब इसमें कटे हुए टमाटर डालकर पकाइए. लगभग दस मिनट पकने के बाद उतार लीजिए. अब बास्ता की देसी सब्जी तैयार है. इसे आप चावल या रोटी के साथ सर्व कर सकते हैं.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…
और पढ़ें

