Saturday, August 1, 2026
Homeराज्यबिहारपूर्णिया में आपसी विवाद में फायरिंग: तीन लोग घायल, हाथ-पैर-सिर में...

पूर्णिया में आपसी विवाद में फायरिंग: तीन लोग घायल, हाथ-पैर-सिर में लगी गोली; पुलिस ने बरामद किया खोखा – Purnia News




पूर्णिया जिले के मधुबनी थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात आपसी विवाद के चलते गोलीबारी हुई। इस घटना में तीन लोग घायल हो गए, जिनका इलाज पुलिस की निगरानी में पूर्णिया के जीएमसीएच में चल रहा है। पुलिस ने मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है। गोलीबारी की यह घटना रात करीब 9 बजे हुई। घायलों की पहचान जय कृष्णा सिंह, श्यामल श्रीवास्तव और मुकेश श्रीवास्तव के रूप में हुई है। ये सभी पूर्णिया शहर के शिव धाम नगर के निवासी हैं। अस्पताल में इलाज करा रहे मुकेश श्रीवास्तव ने बताया कि पड़ोसी जय कृष्णा सिंह के भाई मुन्ना सिंह ने फोन पर जमीन विवाद को लेकर गाली-गलौज की थी। जब वह इस बारे में पूछने उनके घर गए, तो मुन्ना के परिवार ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया और गोलियां चलाईं। मुकेश को पैर और हाथ में गोली लगी है। उन्होंने यह भी बताया कि वह राजेश सिंह के यहां 16 हजार रुपये प्रति माह के वेतन पर जमीन के केयरटेकर के रूप में काम करते हैं। वहीं, दूसरे पक्ष के जय कृष्णा सिंह का कहना है कि रात में मुकेश श्रीवास्तव कुछ लोगों के साथ अचानक उनके घर पर हमला करने आए थे, जिसके दौरान गोली चली और वह घायल हो गए। पूर्णिया सदर एसडीपीओ अभिनव पराशर ने बताया कि पुलिस ने अब तक तीन लोगों को हिरासत में लिया है। घटनास्थल से तीन गोली के खोखे बरामद किए गए हैं। एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम भी मौके पर पहुंचकर तकनीकी जांच कर रही है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments