Sunday, August 2, 2026
Homeराज्यबिहारनालंदा में करंट लगने से किसान की मौत: खेत पर पटवन...

नालंदा में करंट लगने से किसान की मौत: खेत पर पटवन के लिए गए थे, बिजली का तार टूटकर हाथ पर गिरा – Nalanda News




नालंदा में करंट लगने से किसान की मौत हो गई। खेत की सिंचाई(पटवान) के दौरान हादसा हुआ है। मृतक की पहचान बरनौसा गांव निवासी नरेश सिंह(50) के रूप में की गई है। घटना सिलाव थाना क्षेत्र की है।
तार में ‘टोका’ फंसाने के दौरान हुआ हादसा मृतक के भाई मुनील सिंह ने बताया कि नरेश सिंह अपने खेत में पटवन करने के लिए गए हुए थे। पाइप बिछाने और सेट करने के बाद मोटर चालू करने के लिए बिजली के तार में ‘टोका’ फंसा रहे थे। इसी दौरान अचानक एक टोका टूटकर उनके हाथ पर गिर गया, जिससे उन्हें बिजली का जोरदार झटका लगा। करंट लगने से जान चली गई। छानबीन में जुटी पुलिस सिलाव थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की ओर से अभी लिखित आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलते ही नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments