Sunday, August 2, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशबंटवारे के विवाद के बीच पूर्व दरोगा को लगी गोली: फिरोजाबाद...

बंटवारे के विवाद के बीच पूर्व दरोगा को लगी गोली: फिरोजाबाद में लाइसेंसी रायफल जब्त, परिजन बोले- खुद को मारी – Firozabad News




फिरोजाबाद में थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के नगला कन्हीं गांव में रविवार सुबह पारिवारिक संपत्ति के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में गोली चल गई। इस घटना में 75 वर्षीय सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक और किसान नेता जयवीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद शिकोहाबाद के संयुक्त चिकित्सालय से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। ग्रामीणों के अनुसार, यह घटना रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुई। परिवार में मकान के बंटवारे और दीवार निर्माण को लेकर विवाद चल रहा था, जिसके दौरान गोली चलने की बात सामने आई। गोली लगने से जयवीर सिंह घायल हो गए। गोली कैसे और किन परिस्थितियों में चली, इसे लेकर अलग-अलग बातें कही जा रही हैं। परिजनों का कहना है कि जयवीर सिंह अपने दोनों बेटों के बीच चल रहे संपत्ति विवाद और बंटवारे से लंबे समय से परेशान थे। उन्होंने दावा किया कि इसी तनाव के चलते जयवीर सिंह ने अपने कमरे में लाइसेंसी रायफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया। वहीं, स्थानीय लोगों के बीच यह चर्चा भी है कि गोली विवाद के दौरान चली थी। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और मामले की जांच जारी है। घटना के बाद, परिजन गंभीर रूप से घायल जयवीर सिंह को तत्काल संयुक्त चिकित्सालय शिकोहाबाद ले गए। चिकित्सकों ने उनकी हालत चिंताजनक बताते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। अस्पताल में परिजन घटना के संबंध में खुलकर कुछ भी बताने से बचते रहे। सूचना मिलने पर थाना शिकोहाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने लाइसेंसी रायफल को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ की जा रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि यह आत्महत्या के प्रयास का मामला है या गोली किसी अन्य परिस्थिति में चली। थाना प्रभारी निरीक्षक अनुज राणा ने बताया कि गोली लगने की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची थी। घायल व्यक्ति को उपचार के लिए रेफर किया गया है। घटना के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments