Friday, August 7, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशग्वालियर में रातभर बारिश, गर्मी से मिली राहत: 47.4 एमएम बारिश...

ग्वालियर में रातभर बारिश, गर्मी से मिली राहत: 47.4 एमएम बारिश दर्ज; न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री गिरा, कई जगह जलभराव – Gwalior News




ग्वालियर में कई दिनों से जारी उमस और गर्मी से परेशान लोगों को सोमवार शाम शुरू हुई बारिश से राहत मिली। यह बारिश मंगलवार सुबह तक जारी रही। मौसम विभाग ने देर रात 2:30 बजे तक 47.4 एमएम बारिश दर्ज की। इस दौरान न्यूनतम तापमान में 3.2 डिग्री की कमी आई और यह 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, बारिश के कारण कई प्रमुख सड़कों और कॉलोनियों में जलभराव हो गया, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ। सोमवार को दिनभर बादलों की आवाजाही और उमस भरा माहौल रहा। शाम होते-होते मौसम ने करवट ली और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई, जो मंगलवार सुबह तक जारी रही। मौसम विभाग के अनुसार, शहर में हल्की से मध्यम बारिश का दौर अभी कुछ और समय तक जारी रह सकता है। कई इलाकों में जलभराव की स्थिति कुछ ही घंटों की बारिश ने शहर की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। डीडी नगर, रेलवे स्टेशन रोड, झांसी रोड, जयेन्द्रगंज, जगदीश नगर, दर्पण कॉलोनी, पीएचई कॉलोनी, निगम मुख्यालय के सामने, बाल भवन, फायर ब्रिगेड कार्यालय, नदी गेट और फूलबाग जैसे कई इलाकों में पानी भर गया। सड़कों पर तालाब जैसी स्थिति बन गई, जिससे दोपहिया वाहन चालकों को विशेष परेशानी हुई। कई वाहन पानी में फंस गए और लोगों को यातायात जाम का सामना करना पड़ा। नगर निगम की टीमें जल निकासी के लिए मौके पर पहुंचीं और कई क्षेत्रों में पानी निकालने का काम शुरू किया। हालांकि, कई कॉलोनियों में देर रात तक जलभराव बना रहा। नागरिकों ने शहर की खराब जल निकासी व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं और बारिश से पहले नालों व सीवर लाइनों की बेहतर सफाई तथा स्थायी जल निकासी प्रणाली विकसित करने की मांग की है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक बादल छाए रहने और कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना जताई है। ग्वालियर में 24 घंटे में साढ़े 8 इंच बारिश का रिकॉर्ड ग्वालियर में 24 घंटे में साढ़े 8 इंच बारिश होने का रिकॉर्ड है, जो 10 अगस्त 1927 को बना था। सर्वाधिक मासिक बारिश वर्ष 1916 में 28 इंच हुई थी। इस महीने की औसत बारिश साढ़े 9 इंच है। एवरेज 12 दिन बारिश होती है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments