Friday, July 31, 2026
Homeराज्यबिहारनौकरी दो या सत्ता छोड़ो नारे के साथ घेराव आज - Motihari...

नौकरी दो या सत्ता छोड़ो नारे के साथ घेराव आज – Motihari (East Champaran) News



.

जिला कांग्रेस कमेटी मोतिहारी ने बुधवार प्रेस वार्ता कर 12 जून को होने वाले प्रदर्शन की जानकारी दी। जिला अध्यक्ष ई. शशिभूषण राय उर्फ गप्पू राय ने बताया कि गुरुवार सुबह 11 बजे मोतिहारी कचहरी चौक पर सभा होगी। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता जिला रोजगार कार्यालय का घेराव करेंगे। कार्यक्रम का नेतृत्व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह करेंगे। ई.राय ने कहा कि यह प्रदर्शन केंद्र और राज्य सरकार की युवाविरोधी नीतियों के खिलाफ है। बेरोजगारी की भयावह स्थिति, भर्तियों में घोटाले और लापरवाही के खिलाफ कांग्रेस की जनसंवेदनशील लड़ाई है। उन्होंने कहा कि बिहार में करोड़ों युवा योग्य होने के बावजूद नौकरी के लिए भटक रहे हैं। सरकार सिर्फ घोषणाएं करती है। भर्तियां या तो रद्द हो जाती हैं या वर्षों तक लटकी रहती हैं। सरकार विज्ञापन और आंकड़ों से सच्चाई छिपा रही है। उन्होंने कहा कि आज का युवा डिग्री लेकर भी बेरोजगार है। मेहनत के बावजूद रोजगार नहीं मिल रहा। इसके लिए नीतीश-मोदी सरकार की दोहरी नीति जिम्मेदार है। यह नीति सिर्फ उद्योगपतियों और कॉर्पोरेट घरानों के पक्ष में है। ई. राय ने कहा कि कांग्रेस हर बेरोजगार की आवाज बनकर खड़ी है। इसी कारण पूरे बिहार में “नौकरी दो या सत्ता छोड़ो” का नारा दिया गया है। उन्होंने बताया कि कल के प्रदर्शन में कांग्रेस जन, युवा, छात्र, महिला और किसान संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। मौके पर जिला युवा प्रभारी ओमप्रकाश कुशवाहा, प्रो. विजय शंकर पाण्डेय, शैलेन्द्र कुमार सिंह, जिला युवा अध्यक्ष बिट्टू यादव, जिला महिला अध्यक्ष किरण कुशवाहा, विजय जायसवाल भी थे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments