Sunday, August 9, 2026
Homeराज्यदिल्लीदिल्ली लक्ष्मी योजना- 7 दिन में 5.14 लाख रजिस्ट्रेशन: सीएम बोलीं-...

दिल्ली लक्ष्मी योजना- 7 दिन में 5.14 लाख रजिस्ट्रेशन: सीएम बोलीं- महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में बड़ी पहल – New Delhi News




दिल्ली लक्ष्मी योजना को लॉन्च होने के महज सात दिनों में महिलाओं का जबरदस्त समर्थन मिला है। 1 अगस्त से शुरू हुई योजना के तहत शनिवार दोपहर तक 5,14,460 महिलाओं ने पोर्टल पर पंजीकरण कराया है। इनमें से 4,36,316 लाभार्थियों ने अपना जिला या विधानसभा क्षेत्र दर्ज कर दिया है, जबकि 78,144 ने अभी यह जानकारी दर्ज नहीं की है। वहीं, 2,18,728 आवेदन फाइनल सबमिट हो चुके हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि इतने कम समय में बड़ी संख्या में पंजीकरण होना योजना के प्रति महिलाओं के भरोसे को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
उत्तर-पूर्वी जिले में सबसे ज्यादा पंजीकरण
जिलावार आंकड़ों में उत्तर-पूर्वी जिला 73,676 पंजीकरण के साथ सबसे आगे है। इसके बाद उत्तर-पश्चिम में 55,700 और पश्चिम जिले में 44,358 पंजीकरण हुए हैं। नई दिल्ली जिले में सबसे कम 5,573 पंजीकरण दर्ज किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने पात्र महिलाओं से अपील की है कि जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे योजना के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करें।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments