लालू परिवार से अलग होने के बाद तेज प्रताप यादव का एक बार फिर दर्द छलका है। भोजपुरी रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ के नए प्रोमो में तेज प्रताप ने अपने साथ हुए कथित धोखे की तुलना फिल्म ‘बाहुबली’ की कहानी से की है। उन्होंने कहा कि उनकी जिंदगी में भी एक ‘कटप्पा’ था, जिसने उनके साथ गद्दारी की। रियल लाइफ के बारे में बताते हुए उन्होंने खुद को बाहुबली बताया। उन्होंने यह भी कहा कि अगर ऐसा नहीं हुआ होता तो कृष्ण और अर्जुन साथ रहते। वहीं, उन्होंने बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत के साथ एक वीडियो शेयर किया और लिखा कि ‘कुछ बड़ा आने वाला है, राज से पर्दा बहुत जल्द उठेगा।’ शो के दूसरे नए प्रोमो में भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी शो में पावरस्टार पवन सिंह से अपने प्यार का इजहार करती नजर आ रही हैं। पिछले दिनों काजल ने पवन सिंह पर ही जबरदस्ती किसिंग सीन करवाने का आरोप लगाया था। तेज प्रताप यादव की कहानी बाहुबली फिल्म जैसी तेज प्रताप यादव ने रियलिटी शो भोजपुरी बवाल के एक नए प्रोमो में कई बातें कहते दिख रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘जो बाहुबली फिल्म में स्टोरी है। वही मेरे साथ रियल लाइफ में हुई है। उन्होंने कहा कि फिल्म ‘बाहुबली’ में जो कहानी दिखाई गई है, वैसी ही कहानी उनकी जिंदगी की भी है। मैं बाहुबली था और मेरे साथ कटप्पा जैसी गद्दारी हुई है। इसी कारण नई पार्टी बनी है। कट्टप्पा बाहुबली को मारने में लगा हुआ है। वरना कृष्ण अर्जुन साथ में रहते। उन्होंने कहा, ‘पार्टी पर ऐसे लोगों ने शुरू से ही कब्जा कर लिया था। सबको सब पता है। किसी का आंख या मुंह बंद नहीं है। लोग सब देख रहे हैं। मल्लिका शेरावत के साथ जल्द कुछ बड़ा लेकर आयेंगे तेज प्रताप तेज प्रताप यादव ने बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत के साथ एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें मल्लिका उन्हें ब्लेजर पहनाती हुई नजर आ रहीं हैं। इसके कैप्शन में तेज प्रताप लिखते हैं- ‘कमिंग सून… कुछ बहुत बड़ा आने वाला है। बहुत जल्द पूरे देश और पूरे एशिया को कुछ नया देखने को मिलने वाला है।’ उन्होंने आगे लिखा, ‘मल्लिका शेरावत के साथ हमारा कुछ खास आने वाला है। फिलहाल यह एक सस्पेंस है। इसलिए दिल थाम कर बैठिए और चेहरे पर ज्यादा बेचैनी मत लाइए। बस कुछ दिन का इंतजार। 1 से 10 तक गिनती शुरू कर लीजिए, बाकी राज से पर्दा बहुत जल्द उठेगा।’
काजल राघवानी ने किया पवन सिंह से अपने प्यार का इजहार ‘भोजपुरी बवाल’ के दूसरे प्रोमो में काजल राघवानी भी पवन सिंह से अपने प्यार का इजहार करते नजर आ रही हैं। वीडियो में पवन सिंह काजल राघवानी से पूछते हैं, ‘जीवन में आपको प्यार कब हुआ था?’ इस पर काजल बोलती है, ‘आप से ही हुआ था।’ फिर जब पवन पूछते हैं, ‘आप इतनी दुबली क्यों हो गई हैं? काजल अपने उंगली से आंखों को दिखाते हुए इशारा करती हैं। फिर कहा, ‘आपका प्यार और आशीर्वाद मिल गया तो क्या प्रॉब्लम है।’ फिर पवन बोलते हैं, ‘उतना नहीं है।’ इस पर काजल बोलती है, ‘नहीं देंगे क्या।’ पवन सिंह पर जबरदस्ती किसिंग सीन करवाने का लगाया आरोप इससे पहले काजल ने पवन सिंह पर आरोप लगाया था कि किसिंग सीन करने से मना करने पर वह सेट छोड़कर चले गए थे। उन्होंने प्रोमो में रानी चटर्जी ने कहा, ‘पवन जी का तुमको पता ही है। वहां पर वो किसिंग सीन हुआ था, जबरदस्ती करवाया। उसके बाद मैंने मना किया तो सेट छोड़कर चले गए।’ उन्होंने दावा किया कि उन्होंने इसका विरोध किया था, जिसके बाद सेट पर माहौल बदल गया। काजल आगे कहतीं हैं, ‘मैंने सबकी रिस्पेक्ट की है, लेकिन कोई रिस्पेक्ट के लायक नहीं है।’ तेज प्रताप ने गाय दुहा, गन्ने का जूस निकाला इससे पहले के प्रोमो वीडियो में तेजप्रताप यादव गोपालगंज के फुलवारिया गांव में साइकिल चलाते नजर आए। उनका स्वागत करने के लिए भीड़ जुट लग जाती है। तेज प्रताप कहते हैं, ‘यहां जलवा है हमारा।’ उन्होंने गन्ना का जूस निकाला और गाय का दूध भी। इसके बाद वह पान खाते हैं और फिर खुद से गन्ने का जूस निकाल कर पीते हैं। अपने पैतृक गांव में तेजप्रताप थोड़े भावुक भी दिखे, जब उनसे घर से अलग रहने को लेकर सवाल हुआ। तेज प्रताप कहते हैं कि हर बेटा चाहता है कि अपने पिता की तरह आगे बढ़े, नाम कमाए। उन्होंने कहा, जब विधाता ने यही लिखा है तो यही सही। वहीं लालू यादव की तरह दिखने की बात पर उन्होंने खुशी से कहा, ये तो अच्छी बात है। हर बेटा अपने पिता की तरह ही दिखना और बनना चाहता है। काजल-आम्रपाली के बीच तकरार शो के दूसरे प्रोमो में भोजपुरी इंडस्ट्री की दो अभिनेत्री काजल राघवानी और आम्रपाली दुबे के बीच विवाद दिखाई देता है। काजल जिम में वर्कआउट के दौरान रानी चटर्जी को अपना दुख सुना रही हैं। वह कहती हैं कि आम्रपाली मुझे बोला एक गाना है, आपका और दिनेश जी का। वो मेरे ऊपर फिल्माया जा रहा था। बाद में पता चला कि गाना उसके ऊपर शिफ्ट हो गया। काजल के आरोपों पर आम्रपाली अपना पक्ष रखती हैं। इस दौरान दोनों के बीच तीखी नोकझोंक होती है। दिनेश ने काजल को लेकर कहा- आप इसी के लायक हो दूसरी ओर आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव गाड़ी में वीडियो कॉल पर बात करते दिखते हैं। दिनेश बोलते हैं कि ‘वो (काजल) कुछ भी बकवास करती है।’ दिनेश ने आम्रपाली दुबे से कहते हैं, “जब तुम खेसारी के साथ लगातार शूटिंग कर रही थीं, तब तुम्हारे लिए भी लोग यह बोलते थे। तो क्या तुमने ऐसा किया?” आम्रपाली इस पर काजल राघवानी की मिमिक्री करते हुए कहती हैं, ‘नहीं-नहीं मैंने तो कभी किसी को नहीं निकलवाया।’ मेरे पास कोई राजनेता नहीं, मैं अकेली चल रही हूं- काजल राघवानी इस प्रोमो में काजल कहती है कि, “मेरे पास ना तो कोई राजनेता है और ना ही नेता है, मैं अकेली ही चल रही हूं।” उधर दिनेश वीडियो कॉल पर आम्रपाली से काजल राघवानी के लिए बोलते हैं कि उनका यही इल्जाम है ना, हम उन्हें फिल्म से निकाल देते हैं। तो आप इसी के लायक हो।” ‘आउटसाइडर’ कहे जाने पर छलका काजल का दर्द काजल राघवानी ने इंस्टाग्राम पर एक नोट भी शेयर किया है। उन्होंने दावा किया है कि उन्हें बार-बार यह अहसास दिलाया जाता है कि वह एक आउटसाइडर हैं। काजल ने इंस्टा पर लिखा- ‘मैं गुजराती हूं। मैं बाहरी हूं। मैं रो-रोकर काम मांगती हूं या सहानुभूति ले रही हूं। दर्शकों से ये जितना मैंने नहीं बोला, उससे ज्यादा मुझे सुनाया गया या कुछ दिनों में महसूस करवाया गया। उसके लिए बस इतना कहूंगी कि अगर मैंने कहीं बोला है तो ये कहा है ये मेरी कर्म भूमि है।’ उन्होंने लिखा, ‘मुझे लगता है कि मैं यहीं की हूं। यहां हर चीज अपनी है।’ काजल राघवानी ने आगे लिखा, ‘16 साल भोजपुरी इंडस्ट्री में काम करके एक बात कहूंगी कि अगर मैंने यहां की जनता या यहां की मिट्टी को, यहां की धरती को या इंडस्ट्री को अपनाया नहीं होता, अपना नहीं माना होता तो इतने साल से इंडस्ट्री में हूं, वह रह ही नहीं पाती। ना कोई मुझे काम देता।‘ काजल ने सहानुभूति हासिल करने के आरोपों पर नाराजगी जताई काजल ने ‘आउटसाइडर’ कहे जाने और सहानुभूति हासिल करने के आरोपों पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने लिखा, ‘मुझे ये सुनाना बंद करिए कि मैं गुजराती हूं। आउटसाइडर का विक्टिम कार्ड प्ले कर रही हूं या सहानुभूति हासिल करके काम ले रही हूं। रो-रो कर वो भी। मैं तो नहीं मान रही, लेकिन मुझे ये अब महसूस जरूर करवाया जा रहा है, क्योंकि आप लोग यूपी बिहार से हैं।’
Source link

