Thursday, September 24, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशमहिला से झुमका लूटने वाले दो लुटेरे गिरफ्तार: एटा में काली...

महिला से झुमका लूटने वाले दो लुटेरे गिरफ्तार: एटा में काली नदी पुल के पास हुई घटना का खुलासा, अवैध हथियार और नकदी बरामद – Etah News




एटा पुलिस ने करीब 14 दिन पहले कोतवाली देहात क्षेत्र में महिला से हुई छिनैती की घटना का खुलासा करते हुए दो शातिर अंतरजनपदीय लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से लूटा गया पीली धातु का झुमका, पीली धातु की चेन, दो तमंचे, तीन कारतूस, बाइक, मोबाइल फोन और 15,700 रुपये बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक 26 जुलाई की शाम काली नदी पुल के पास महिला और एक पुरुष बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने उनकी बाइक में टक्कर मारकर उन्हें गिरा दिया। बदमाश महिला के कान से एक झुमका लूटकर अमांपुर की ओर फरार हो गए थे। मामले में कोतवाली देहात थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन जि. ने पुलिस टीमों को जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए। अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय और योगेंद्र सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर कीर्तिका सिंह के नेतृत्व में कोतवाली देहात पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम ने जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से पुलिस आरोपियों तक पहुंची। पुलिस ने मोहित (23) पुत्र राजेंद्र प्रसाद और सचिन (19) पुत्र मुकेश कुमार, निवासी ग्राम नवाबगंज नगरिया, थाना सिकंदरपुर वैश्य, कासगंज को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से घटना में लूटा गया झुमका बरामद हुआ। इसके अलावा दो देशी तमंचे, तीन जिंदा कारतूस और बिना नंबर प्लेट की काली एक्सट्रीम बाइक बरामद की गई। पुलिस के मुताबिक इसी बाइक का इस्तेमाल वारदात में किया गया था।
कई जिलों में लूट और छिनैती की बात कबूली पूछताछ में आरोपियों ने एटा के अलावा कासगंज, फर्रुखाबाद, बरेली और शाहजहांपुर में भी लूट और छिनैती की कई घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। पुलिस के अनुसार मिरहची क्षेत्र में दोनों ने दुकान बंद कर साइकिल से जा रहे युवक-युवती से थैला लूटने का प्रयास भी किया था, लेकिन इसमें सफल नहीं हो सके। पुलिस ने अन्य घटनाओं से संबंधित एक पीली धातु की चेन, रेडमी मोबाइल फोन और 15,700 रुपये भी बरामद किए हैं। संबंधित मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस और 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी कर आरोपियों के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। कई जिलों में दर्ज हैं मुकदमे पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास कई जिलों से जुड़ा है। उनके खिलाफ अमांपुर कासगंज, मिरहची एटा, कम्पिल फर्रुखाबाद, फतेहगंज पूर्वी बरेली और जैतीपुर शाहजहांपुर में मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष कृष्णकांत लोधी, स्वाट प्रभारी एसके निगम, सर्विलांस प्रभारी सुशील लाम्बा और चौकी प्रभारी मरथरा अफसर खान समेत पुलिस टीमें शामिल रहीं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments