Monday, August 10, 2026
HomeफूडThecha Paratha Recipe: स्वाद में कमाल है रांची का मूंगफली-लहसुन वाला ठेचा...

Thecha Paratha Recipe: स्वाद में कमाल है रांची का मूंगफली-लहसुन वाला ठेचा पराठा, जानें पूरी रेसिपी


X

स्वाद में कमाल है रांची का मूंगफली-लहसुन वाला ठेचा पराठा, जानें पूरी रेसिपी

 

arw img

Thecha Paratha Recipe: अगर आप कुछ अलग और स्वादिष्ट पराठा बनाना चाहते हैं, तो रांची का ठेचा पराठा ट्राई कर सकते हैं. इसमें मूंगफली, लहसुन और मिर्च की मसालेदार स्टफिंग भरी जाती है. इस के लिए आटा, 1 कप मूंगफली, 4-5 हरी मिर्च, 4-5 लहसुन की कलियां, थोड़ा धनिया पत्ता, सरसों तेल, नमक, नींबू का रस और घी की जरूरत पड़ती है. इस बनाने के लिए सबसे पहले आटे को सामान्य तरीके से गूंथकर तैयार कर लें. अब मूंगफली को भूनकर उसका छिलका उतार लें. इसके बाद मिर्च, लहसुन, धनिया पत्ता और भुनी मूंगफली को कुटनी में दरदरा कूट लें. इस मिश्रण में सरसों तेल, स्वादानुसार नमक और थोड़ा नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिला लें. ठेचा की स्टफिंग तैयार है. अब आटे की लोई लेकर रोटी की तरह बेलें. इस पर थोड़ा घी लगाएं और तैयार ठेचा फैला दें. इसके बाद पराठे को लच्छा पराठे की तरह मोड़कर बेल लें. तवे पर थोड़ा घी डालकर पराठे को दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंक लें. तैयार ठेचा पराठे को चटनी, दही या अचार के साथ गर्मागर्म परोसें.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments