नर्मदापुरम जिले में तवा और नर्मदा नदी से रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन की शिकायतों के बीच राजस्व, खनिज और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने रविवार आधी रात कार्रवाई की। टीम ने जिंदबाबा मंदिर के पास रेत से भरा डंपर क्रमांक MP 49 H 1166 पकड़ा। संयुक्त दल ने रात करीब 1.45 बजे डंपर को रोककर चालक से रेत से संबंधित दस्तावेज और रॉयल्टी के बारे में जानकारी मांगी। जांच में सामने आया कि डंपर में ग्राम मनवाड़ा, तहसील माखननगर से रेत भरकर लाई जा रही थी। टीम को रेत के संबंध में वैध दस्तावेज और रॉयल्टी नहीं मिली। डंपर पकड़े जाने के दौरान उसका मालिक नमन परिहार भी मौके पर पहुंच गया। अधिकारियों के पूछने पर उसने अपना परिचय नमन परिहार के रूप में दिया और बताया कि वह डिवाइन सिटी में रहता है। उसने खुद को लक्ष्मण सिंह बेस का भतीजा भी बताया। नमन ने अधिकारियों से कहा कि उनके स्टॉक से रेत उठाकर एक स्थान पर ले जाई जा रही थी। हालांकि, रेत से संबंधित रॉयल्टी और अन्य वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर एसडीएम देवेंद्र प्रताप सिंह ने डंपर को देहात थाने भेजने और रेत चोरी का प्रकरण दर्ज करने के निर्देश दिए। डंपर पकड़े जाने के करीब 18 घंटे बाद रात 8.20 बजे पुलिस ने उसके चालक हरिओम गोस्वामी, निवासी ग्राम गुजरबाड़ा, बाबई, नर्मदापुरम के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। नर्मदा नदी से रेत भरकर भेजते है बुधनी बुधनी रोड पर नर्मदा पुल के पास डोंगरवाड़ा खदान से रेत की चोरी धड़ल्ले से जारी है। आधी रात को रेत माफिया खदान में ट्रैक्टर ट्रालियां उतारते है। रेत भरतकर तेजी से नर्मदा पुल के दूसरी ओर बुधनी तरफ ढाबे पर रेत खाली करने का सिलसिला चलता है। रेत खदान मिली सुनी, पहले सूचना मिलने की आशंका संयुक्त दल डोंगरवाड़ा, जासलपुर एवं निमसाड़िया क्षेत्र की खदानों पर पहुंचे। लेकिन अधिकारी के पहुंचने के पहले ही खदानों से रेत चुराने वाले मजदूर, लोग जेसीबी, लोडर और ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर रफूचक्कर हो गए। जिस वजह से संयुक्त दल को रेत खदान सुनी पड़ी मिली। ऐसी आशंका है कि प्रशासन के पहुंचने की भनक रेत माफियों को मिल गई थी।
Source link
रेत चोर पकड़ने निकले अफसर, खदान मिली सुनी: रेत से भरा डंपर पकड़ा; मालिक बोला- मैं लक्ष्मण बैस का भतीजा; 18 घंटे बाद FIR – narmadapuram (hoshangabad) News
RELATED ARTICLES

