Wednesday, August 12, 2026
Homeटेक्नोलॉजीBSNL के करोड़ों यूजर्स के लिए 'गुड न्यूज', लगेंगे 2 लाख नए...

BSNL के करोड़ों यूजर्स के लिए ‘गुड न्यूज’, लगेंगे 2 लाख नए 4G टावर


BSNL ने पिछले साल ही पूरे भारत में एक साथ 4G सर्विस लॉन्च की है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने इसके लिए लगभग 1 लाख नए 4G/5G मोबाइल टावर लगाए थे। अब कंपनी 2 लाख नए 4G मोबाइल टावर लगाने जा रही है। इनके लग जाने के बाद BSNL यूजर्स को कॉल ड्रॉप और नो नेटवर्क जैसी समस्या नहीं आएगी। इसका लाभ देश के करीब 9 करोड़ BSNL यूजर्स को मिलने वाला है।

लगेंगे 2 लाख नए टावर

BSNL इसके अलावा 5G सर्विस भी लॉन्च करने की तैयारी में है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी के नए 4G मोबाइल टावर 5G रेडी हैं, जिसकी वजह से सर्विस लॉन्च होते ही लोगों को 5G सर्विस का लाभ मिलने लगेगा। दूरसंचार विभाग यानी DoT ने संचार और सूचना प्रौद्योगिकी से जुड़ी संसदीय समिति को बताया कि भारत संचार निगम लिमिटेड 2 लाख नए 4G मोबाइल टावर लगाने वाला है। इसके लिए इंटिग्रेटेड कस्टमर सपोर्ट सिस्टम भी बनाया जाएगा।

दूरसंचार विभाग के मुताबिक, सरकार का लक्ष्य BSNL की सर्विस को देश की 98% आबादी तक पहुंचाने का है। इसके लिए BSNL अगले 5 साल में करीब 77,000 करोड़ रुपये निवेश करने की तैयारी कर रही है। DoT ने बताया कि वित्त वर्ष 2027 के लिए कंपनी को 21,588 करोड़ अतिरिक्त सहायता मिलने का प्रस्ताव रखा गया है। यह रकम 77,000 करोड़ रुपये की योजना से अलग है।

5G सर्विस जल्द होगी लॉन्च

अप्रैल 2026 तक भारत संचार निगम लिमिटेड ने देश में 1,05,290 स्वदेशी 4G टावर लगा दिए हैं। दूरसंचार विभाग का कहना है कि आगे चलकर इन्हें 5G में अपग्रेड किया जाएगा। कंपनी ने ये भी जानकारी दी है कि दिल्ली टेलीकॉम सर्किल में बीएसएनएल ने 5G सर्विस की शुरुआत भी कर दी है। हालांकि, अभी यह कमर्शियली लॉन्च नहीं की गई है।

BSNL के नए टावर लगाए जाने के बाद यूजर्स की संख्यां में बढ़ोतरी की संभावना है। इससे कंपनी का एवरेज रेवेन्यू प्रति यूजर यानी ARPU भी बढ़ जाएगी। हाल में आई TRAI की रिपोर्ट के मुताबिक, BSNL ने जून के महीने में हजारों नए यूजर्स अपने नेटवर्क में जोड़े हैं। TRAI के जून महीने में भारतीय टेलीकॉम यूजर्स के डेटा के मुताबिक, कुल टेलीफोन यूजर्स की संख्यां बढ़कर 1,348 मिलियन यानी 134.8 करोड़ के करीब पहुंच गई है। वहीं, भारत की ओवरऑल टेलीडेन्सिटी भी बढ़कर 94.31 प्रतिशत तक पहुंच गई है। इसका मतलब है कि देश के 94% से ज्यादा हिस्से में टेलीकॉम सर्विस पहुंचा दी गई है।

यह भी पढ़ें – भारत में जल्द शुरू होगी Apple Pay सर्विस, क्या UPI की भी मिलेगी सुविधा?





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments