Wednesday, August 12, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशभगवान नागचंद्रेश्वर के पट रात 12 बजे खुलेंगे: नागपंचमी और सावन...

भगवान नागचंद्रेश्वर के पट रात 12 बजे खुलेंगे: नागपंचमी और सावन सोमवार एक ही दिन; 8 लाख भक्तों का उज्जैन आने का अनुमान – Ujjain News




श्री महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार 17 अगस्त को सावन माह का तीसरा सोमवार और नागपंचमी पर्व एक साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर भगवान श्री नागचंद्रेश्वर के पट 16 अगस्त की रात्रि 12 बजे से 17 अगस्त की रात्रि 12 बजे तक श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खुले रहेंगे। नागपंचमी पर्व के साथ ही श्रावण मास का तृतीय सोमवार होने के कारण भगवान श्री महाकाल की सवारी भी नगर भ्रमण पर निकलेगी। भगवान श्री नागचंद्रेश्वर का प्रथम पूजन महंत पंचायती महानिर्वाणी अखाड़ा द्वारा 16 अगस्त की रात्रि 11:30 बजे से 12 बजे तक पट खुलने के समय किया जाएगा। इसके पश्चात दोपहर 12 बजे शासकीय पूजन तथा संध्या आरती के समय मंदिर के पुजारी एवं पुरोहित द्वारा पूजन किया जाएगा। अफसरों ने व्यवस्थाओं को लेकर की चर्चा मंगलवार को श्री महाकाल महालोक के त्रिनेत्र मीटिंग कक्ष में कलेक्टर रौशन कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक, महंत विनीत गिरि सहित संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई। जिसमें आगामी नागपंचमी पर्व एवं श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई। बैठक में कलेक्ट रौशन कुमार सिंह ने नागपंचमी पर्व पर बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सुगम दर्शन, पार्किंग, यातायात, पेयजल, साफ-सफाई, चिकित्सा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। 9 स्थानों पर चिकित्सा सुविधा नागपंचमी पर प्राथमिक उपचार के लिए कर्कराज पार्किंग, भील समाज धर्मशाला, नृसिंह घाट तिराहा, हरसिद्धि चौराहा, चारधाम मंदिर पार्किंग, बड़ा गणेश मंदिर, विश्रामधाम, मंदिर परिसर और प्री-पेड बूथ तिराहा सहित मंदिर द्वारा संचालित प्राथमिक चिकित्सा केंद्र पर डॉक्टर, कंपाउंडर और पैरामेडिकल स्टाफ तैनात रहेगा। यहां आवश्यक दवाएं भी उपलब्ध रहेंगी। इसके अलावा कर्कराज पार्किंग, बड़ा गणेश मंदिर के सामने, त्रिवेणी सरफेस पार्किंग और श्री महाकाल महालोक कंट्रोल रूम पर एंबुलेंस की व्यवस्था रहेगी। दिव्यांग और बुजुर्गों के लिए व्हीलचेयर निःशक्तजन, दिव्यांगजन और वृद्ध श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति व्हीलचेयर उपलब्ध कराएगी। जूता स्टैंड और प्राथमिक चिकित्सा केंद्र के समीप व्हीलचेयर रखी जाएंगी। इनकी व्यवस्था के लिए तहसीलदार उज्जैन के माध्यम से कोटवारों की शिफ्टवार ड्यूटी लगाई जाएगी। अस्थायी जूता स्टैंड श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भील समाज धर्मशाला और झालरिया मठ के समीप सहित अन्य चयनित स्थानों पर अस्थायी जूता स्टैंड संचालित किए जाएंगे। इनका संचालन श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति करेगी। जगह-जगह पेयजल की व्यवस्था नागपंचमी पर्व पर श्रद्धालुओं के लिए मंदिर आगमन मार्ग के चयनित स्थानों पर पानी की बोतल, नाद आदि के माध्यम से पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments