Wednesday, August 12, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशतिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया: कानपुर में विधायक ने किया...

तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया: कानपुर में विधायक ने किया लोगों को प्रेरित – Kanpur News




कानपुर के चौबेपुर मंडल में सोमवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा बंदीमाता तिराहे से शुरू होकर शहीद नित्यानंद स्मारक स्थल पर समाप्त हुई। यात्रा में बिल्हौर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राहुल बच्चा सोनकर सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए।
प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा लेकर ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारे लगाए। तिरंगा यात्रा के मार्ग में जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया। युवा, कार्यकर्ता और स्थानीय निवासी राष्ट्रीय ध्वज थामे नारों के साथ आगे बढ़ते रहे। इस दौरान देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर विधायक राहुल बच्चा सोनकर ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। उन्होंने इसे देश की एकता, अखंडता, गौरव और स्वाभिमान का प्रतीक बताया। विधायक ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रप्रेम और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने क्षेत्रवासियों और कार्यकर्ताओं की भागीदारी की सराहना करते हुए सभी से देश की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे को बनाए रखने की अपील की। यात्रा के दौरान पूरे मार्ग पर लोगों की भारी भीड़ देखी गई, जिससे चौबेपुर में जगह-जगह जनसमूह नजर आया। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय ध्वज के साथ राष्ट्रभक्ति के नारे लगाते हुए यात्रा में सक्रिय रूप से भाग लिया। तिरंगा यात्रा में मुख्य रूप से भाजपा जिला सह मीडिया संयोजक तनू पाण्डेय, समाजसेवी अतुल दुबे मामा, पूर्व ब्लाक प्रमुख रवि दीक्षित, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र राजपूत, पूर्व मंडल अध्यक्ष संतोष यादव, कोषाध्यक्ष अरविन्द पाल, माय भारत स्वयंसेवक खुशबू यादव, संजू त्रिवेदी, श्याम बाबा और सोनू तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments