Friday, August 14, 2026
Homeराज्यबिहारस्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर पटना नगर निगम की तैयारी: गांधी...

स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर पटना नगर निगम की तैयारी: गांधी मैदान में 52 सफाईकर्मी तैनात, पिंक टॉयलेट-लू कैफे की व्यवस्था; तीन सुपर सकर मशीनें भी लगाई – Patna News




गांधी मैदान में स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर पटना नगर निगम की ओर से तैयारियां की जा रही है। गांधी मैदान में 52 सफाईकर्मी तैनात किए गए हैं। पहली पाली में 32 और दूसरी पाली में 20 सफाईकर्मी मौजूद रहेंगे। मैदान की डीप क्लीनिंग, घास-झाड़ियों की सफाई और अन्य जरूरी कार्य कराए जा रहे हैं। इसके साथ ही मैदान के सभी शौचालयों की भी नियमित सफाई की जा रही है। मच्छरों से बचाव के लिए फॉगिंग और एंटी-लार्वा का छिड़काव मच्छरों के प्रकोप को रोकने के लिए गांधी मैदान और आसपास के क्षेत्र में दो पालियों में फॉगिंग कराई जा रही है। इसके साथ ही सुबह के समय एंटी-लार्वा का छिड़काव भी किया जा रहा है, ताकि समारोह में आने वाले लोगों को परेशानी न हो। बारिश हुई तो तुरंत निकलेगा पानी बारिश के दौरान गांधी मैदान में जलजमाव की समस्या से निपटने के लिए दो 10 एचपी पंप और तीन सुपर सकर मशीनें तैनात रहेंगी। मौर्या होटल के पास भी एक अतिरिक्त सुपर सकर मशीन रखी जाएगी, ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल पानी निकाला जा सके। 153 स्ट्रीट लाइट और 21 हाईमास्ट पर नजर मैदान के बाहरी हिस्से में 153 स्ट्रीट लाइट और छह हाईमास्ट लाइट हैं। वहीं, मैदान के अंदर 15 हाईमास्ट लाइट लगी हैं। विद्युत विभाग सभी लाइटों की जांच कर उन्हें चालू रखने की व्यवस्था कर रहा है। सुरक्षा के लिए अंदर लगे हाईमास्ट के आसपास लाल कपड़े से घेराबंदी की गई है। लोगों के लिए 36 हजार लीटर पानी की व्यवस्था समारोह में पहुंचने वाले लोगों के लिए पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था की जा रही है। जलापूर्ति प्रमंडल की ओर से 3,600 लीटर क्षमता वाले छह वाटर टैंकर उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अलावा लोगों के लिए निगम नीर की भी व्यवस्था रहेगी। पिंक टॉयलेट और लू कैफे की सुविधा आगंतुकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गांधी मैदान में एक पिंक टॉयलेट और दो लू कैफे की व्यवस्था की जाएगी। नगर निगम की ओर से इन सुविधाओं की साफ-सफाई और संचालन पर भी नजर रखी जाएगी। ICCC से होगी लाइव निगरानी, 15 VMD पर दिखेगा समारोह स्वतंत्रता दिवस समारोह की गांधी मैदान से लाइव निगरानी इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर (ICCC) के माध्यम से की जाएगी। इसके अलावा शहर में लगे 15 वेरिएबल मैसेज डिस्प्ले (VMD) के जरिए समारोह का लाइव प्रसारण किया जाएगा।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments