Friday, August 14, 2026
Homeराज्यबिहारसहरसा में हर घर तिरंगा अभियान यात्रा: अंबेडकर चौक से पटेल...

सहरसा में हर घर तिरंगा अभियान यात्रा: अंबेडकर चौक से पटेल मैदान तक भारत माता की जय और जय हिंद के नारे – Saharsa News




सहरसा में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत एक तिरंगा यात्रा निकाली गई। राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित यह यात्रा अंबेडकर चौक से शुरू होकर पटेल मैदान तक पहुंची। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाते हुए शामिल हुए। तिरंगा यात्रा को लेकर विशेष उत्साह यात्रा में बिहार के शिक्षा मंत्री सह सहरसा के प्रभारी मंत्री मिथलेश तिवारी, पूर्व मंत्री डॉ. आलोक रंजन, भाजपा के कई नेता, जनप्रतिनिधि, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, अधिकारी और आम नागरिक शामिल हुए। जिलाधिकारी दीपेश कुमार, पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग और नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा सहित कई वरीय पदाधिकारी भी मौजूद रहे। यात्रा के दौरान पूरा मार्ग देशभक्ति के नारों से गूंज उठा और तिरंगे से सराबोर नजर आया। स्कूली बच्चों ने राष्ट्रीय ध्वज लेकर उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश प्रसारित हुआ। नागरिकों में तिरंगा यात्रा को लेकर विशेष उत्साह देखा गया। 140 करोड़ आबादी के हर दिल में तिरंगा – प्रभार मंत्री प्रभारी मंत्री मिथलेश तिवारी ने इस अवसर पर कहा कि भारत की लगभग 140 करोड़ आबादी के हर दिल में तिरंगा है और हर घर पर तिरंगा फहराने का संकल्प देशवासियों का है। उन्होंने बताया कि तिरंगा हमारे पूर्वजों के बलिदान, देश की आजादी और भारत की समृद्धि का प्रतीक है। उन्होंने नागरिकों से ‘हर घर तिरंगा अभियान’ में सक्रिय भागीदारी की अपील की। पूर्व मंत्री डॉ. आलोक रंजन ने कहा कि जिन वीर शहीदों के बलिदान से देश को आजादी मिली, उन्हें याद करने और उनके स्वाभिमान व समर्पण को सम्मान देने के लिए भाजपा कार्यकर्ता तिरंगा लेकर सड़कों पर निकले हैं। उन्होंने जोर दिया कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments