शाहजहांपुर में फोन पर लगातार परेशान किए जाने से एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। यह घटना सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र के एक गांव की है। मृतका के भाई ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसकी बहन की शादी हो चुकी थी। शादी के बाद भी गांव का रहने वाला श्रीकांत उसकी बहन के मोबाइल पर लगातार फोन करता था, जिससे वह काफी परेशान थी। बहन ने इस बारे में अपने भाई को बताया। पीड़ित भाई ने पहले आरोपी श्रीकांत के परिवार से शिकायत की थी। आरोप है कि 14 अगस्त की सुबह करीब 7:30 बजे आरोपी श्रीकांत, रमाकांत और सर्वेश की पत्नी ने उसके परिवार के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। इसी से आहत होकर विवाहिता ने 14 अगस्त की सुबह करीब 8 बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद रविवार रात तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों श्रीकांत, रमाकांत और सर्वेश की पत्नी के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है।
Source link
शाहजहांपुर में विवाहिता ने सुसाइड किया: भाई बोला- युवक कॉल करके परेशान करता था, तीन के खिलाफ FIR – Shahjahanpur News
RELATED ARTICLES

