Tuesday, August 18, 2026
Homeराज्यबिहारदरभंगा- ज्वेलरी शॉप से 8 लाख की ज्वेलरी की लूट: कस्टमर...

दरभंगा- ज्वेलरी शॉप से 8 लाख की ज्वेलरी की लूट: कस्टमर बनकर आए, कहा- गहने दिखाइए; 7 मिनट में वारदात को अंजाम देकर भागे 4 बदमाश – Darbhanga News




दरभंगा के पतोर इलाके में मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे बाइक सवार चार बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप से करीब 8 लाख रुपए के गहने की लूट कर ली। वारदात को अंजाम देने के बाद चारों बदमाश बाइक से फरार हो गए। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें बाइक सवार बदमाश भागते दिख रहे हैं। सुरहाचट्टी चौक के पास रानी ज्वेलर्स के मालिक धर्मेंद्र ने बताया कि घटना के दौरान मैं दुकान पर नहीं था। दुकान में सोनू नाम का एक स्टॉफ था। चार में से दो बदमाश कस्टमर बनकर आए और दुकान में मौजूद स्टॉफ को चकमा देते हुए करीब 55 ग्राम की ज्वेलरी लेकर भाग निकले। दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में जुटी पुलिस दुकान से लूट की सूचना मिलते ही पतोऱ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। एफएसएल और तकनीकी सेल की टीम को भी सूचना दी गई है। दुकानदार धर्मेंद्र कुमार साह ने बताया कि दो बाइक से चार बदमाश दुकान के पास पहुंचे थे। इनमें दो बदमाश दुकान में ग्राहक बनकर आए, जबकि दो बाहर बाइक पर इंतजार कर रहे थे। दुकान के अंदर आए बदमाशों ने सोने के टॉप्स, अंगूठी, लॉकेट समेत अन्य आभूषण दिखाने को कहा। ज्वेलरी देखने के बाद दोनों ने सामान पसंद आने की बात कहते हुए कुछ देर बाद लौटकर खरीदारी करने की बात कही। धर्मेंद्र ने बताया कि कुछ ही मिनट में दोनों बदमाशों वापस आए और सोनू के हाथ से ज्वेलरी से भरा बॉक्स लेकर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि बदमाशों ने 7 मिनट के अंदर वारदात को अंजाम दे दिया। लूटे गए बॉक्स में सोने की अंगूठी, झुमका, लॉकेट था दुकानदार ने बताया कि लूटे गए डिब्बे में करीब 55 ग्राम सोने के आभूषण थे। इनमें अंगूठी, झुमका, लॉकेट समेत महिलाओं के अन्य आभूषण शामिल थे। इसकी अनुमानित कीमत करीब 8 लाख रुपए है। धर्मेंद्र कुमार साह ने कहा कि प्रशासन जल्द बदमाशों की गिरफ्तारी कर लूटे गए आभूषण को बरामद करे। चारों बाइक सवार बदमाश बहेड़ी की ओर भागे वहीं, दुकान में मौजूद स्टाफ सोनू ने बताया कि बदमाशों ने जब कहा कि थोड़ी देर में आते हैं, तो मैंने ज्वेलरी को एक डिब्बे में रखा और उसे रखने की तैयारी में था। इसी दौरान एक बदमाश आया और झपट्टा मारकर पूरा डिब्बा छीन कर दुकान से बाहर निकल गया। जब तक मैं दुकान के बाहर आकर शोर मचाता, तब तक बदमाश बाइक पर सवार होकर भाग निकले। सोनू ने बताया कि बाइक सवार बदमाश बहेड़ी की ओर फरार हुए हैं। वहीं, पतोर थानाध्यक्ष चंद्रभूषण कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। एफएसएल टीम को बुलाया गया है और तकनीकी सेल को भी सूचना दी गई है। अभी तक लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments