Wednesday, August 19, 2026
Homeटेक्नोलॉजी10 साल पूरा होने पर Jio का खास तोहफा, प्राइम मेंबरशिप फिर...

10 साल पूरा होने पर Jio का खास तोहफा, प्राइम मेंबरशिप फिर से हुई लॉन्च, यूजर्स को मिल रहे नए बेनिफिट


Jio ने 10 साल पूरा होने पर अपने करोड़ों यूजर्स के लिए एक बार फिर से प्राइम मेंबरशिप की घोषणा की है। प्राइम मेंबरशिप लेने वाले यूजर्स के लिए पूरे 1 साल तक किसी भी प्लान की कीमत नहीं बढ़ेगी। साथ ही, कंपनी ने 299 रुपये वाले प्लान की घोषणा की है। यही नहीं, प्राइम मेंबरशिप लेने वाले यूजर्स को कैशबैक भी ऑफर किया जाएगा। जियो ने 2017 में प्राइम मेंबरशिप पहली बार लॉन्च किया था। 

नई प्राइम मेंबरशिप

जियो की नई प्राइम मेंबरशिप के लिए यूजर्स को 300 रुपये खर्च करना पड़ेगा। यह मेंबरशिप प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों यूजर्स के लिए है। यूजर्स को अगले साल 5 सितंबर तक प्राइस लॉक बेनिफिट दिया जाएगा यानी उन्हें प्राइस हाइक से कोई फर्क नहीं पड़ेगा यानी पूरे 1 साल तक अगर कंपनी अपने प्लान्स की कीमतें बढ़ाती भी है तो यूजर्स को पुरानी दर पर रिचार्ज प्लान मिलते रहेंगे।

प्राइम मेंबरशिप यूजर्स को 300 रुपये का कैशबैक ऑफर किया जा रहा है, जिसका इस्तेमाल वो JioHome या JioPC के नए कनेक्शन में कर सकते हैं। इसके अलावा जियो सिम लेने वालों को 300 रुपये का कैशबैक वाउचर मिलेगा। इस वाउचर को यूजर्स My Jio ऐप, Jio Store और Jio.com वेबसाइट पर यूज कर सकते हैं।

299 रुपये वाला प्लान

Jio ने इसके अलावा 299 रुपये वाले प्लान को जारी रखे जाने की भी घोषणा की है। इस प्लान में यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। साथ ही, यूजर्स को पूरे भारत में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग, फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलता है। इसके अलावा यूजर्स को डेली 1.5GB डेटा और 100 फ्री SMS का लाभ मिलता है। OTT बेनिफिट्स की बात करें तो यूजर्स को इसमें JioHotstar का सब्सक्रिप्शन मिलता है। यही नहीं, Google Pro Gemini और 500GB क्लाउड स्टोरेज का लाभ मिलता है।

Jio के 3-इन-1 प्लान

Jio ने हाल ही में तीन नए सस्ते रिचार्ज पेश किए हैं। ये तीनों प्लान 3-इन-1 रिचार्ज के तौर पर पेश किए गए हैं। इनमें यूजर्स को डेटा, OTT और लाइव टीवी चैनल्स ऑफर किए जा रहे हैं। जियो के इन तीनों प्लान में यूजर्स को 28 दिन, 84 दिन और 365 दिन तक की वैलिडिटी ऑफर की जा रही है। इनमें 15 OTT ऐप्स का एक्सेस मिलता है, जिनमें JioHotstar, Prime Video, YouTube Premium, Zee5, SonyLIV आदि शामिल हैं। इसके अलावा यूजर्स को 365GB तक डेटा ऑफर किया जा रहा है। ये प्लान 200 रुपये, 550 रुपये और 2000 रुपये में आते हैं।

यह भी पढ़ें – 3kW के सोलर पैनल का खर्च कितने समय में होगा वसूल? समझें पूरा गणित





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments