Sunday, August 23, 2026
Homeराज्यबिहारकटिहार बार काउंसिल के वरीय अधिवक्ता का निधन: पटना में इलाज...

कटिहार बार काउंसिल के वरीय अधिवक्ता का निधन: पटना में इलाज के दौरान हुआ देहांत, राजनीतिक-सामाजिक क्षेत्र में शोक – Katihar News




कटिहार बार काउंसिल के पूर्व सचिव और 70 वर्षीय वरीय अधिवक्ता अविनाश यादव का पटना स्थित मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर से अधिवक्ता समाज सहित जिले के राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। अविनाश यादव अपने मिलनसार स्वभाव और सामाजिक सरोकारों के लिए जाने जाते थे। उनके निधन पर सांसद तारिक अनवर ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। सांसद तारिक अनवर ने अपने शोक संदेश में कहा कि अविनाश यादव का व्यक्तित्व बेहद मिलनसार था और उनके निधन से उन्हें व्यक्तिगत रूप से भी गहरा दुख पहुंचा है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को यह क्षति सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव ने भी उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने अविनाश यादव के आवास पर पहुंचकर उनके अंतिम दर्शन किए और पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सुनील कुमार यादव ने कहा कि अविनाश यादव ने लंबे समय तक अधिवक्ता के रूप में अपनी सेवाएं दीं और अपने व्यवहार के कारण लोगों के बीच विशेष स्थान रखते थे। सुनील कुमार यादव ने आगे कहा कि उनका निधन न्यायिक एवं सामाजिक क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है। अविनाश यादव जैसे अनुभवी एवं सहज व्यक्तित्व के व्यक्ति का चले जाना पीड़ादायक है। उनके सामाजिक और पेशेवर योगदान को लंबे समय तक याद किया जाएगा। अविनाश यादव के निधन पर कांग्रेस नेता दिलीप विश्वास, प्रो० विनोद यादव, पूर्व विधायक सुनीता देवी, अवधेश कुमार मंडल, प्रहलाद गुप्ता, अंजुमन कौशल उर्फ आम्रपाली यादव, डॉ० विपिन कुमार विमल सिंह बेगानी और संतोष यादव सहित अन्य लोगों ने भी गहरी संवेदना व्यक्त की। सभी ने कहा कि समाज ने एक अनुभवी, मिलनसार और संवेदनशील व्यक्तित्व को खो दिया है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments