Monday, August 24, 2026
Homeराज्यराजस्तानकोटपूतली सीताराम मंदिर में जन्माष्टमी तैयारी बैठक: पर्व को भव्य बनाने...

कोटपूतली सीताराम मंदिर में जन्माष्टमी तैयारी बैठक: पर्व को भव्य बनाने के लिए युवा कमेटी गठित, झांकी में चुनावी बैनर नहीं लगाने का फैसला – Kotputli-Behror News




कोटपूतली के सीताराम बड़ा मंदिर ट्रस्ट प्रांगण में जन्माष्टमी पर्व की तैयारियों को लेकर एक बैठक हुई। ट्रस्ट के अध्यक्ष ओमप्रकाश मीणा ने बैठक की अध्यक्षता की। इसमें भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाने और मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले झांकी कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में मंदिर परिसर में रंग-रोगन और साफ-सफाई करवाने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही मंदिर के बगीचे में पेड़-पौधों को व्यवस्थित करने तथा जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर भगवान की पोशाक एवं सजावट की आवश्यक सामग्री खरीदने पर भी सहमति बनी। झांकी में नहीं लगेंगे चुनावी बैनर
झांकी कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में चुनावी बैनर नहीं लगाने का फैसला किया गया। हालांकि, निर्धारित शुल्क के साथ कंपनी प्रमोशन के विज्ञापन बैनर लगाने की अनुमति दी गई, लेकिन इन्हें स्वागत द्वार पर नहीं लगाने का निर्णय लिया गया। जन्माष्टमी पर्व के आयोजन को सुचारू एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए एक युवा कमेटी का गठन किया गया। इस युवा कमेटी की जिम्मेदारी अमरजीत सिंह शेखावत की देखरेख में रहेगी। व्यवस्थाओं पर हुई चर्चा
इसके अलावा, कार्यकर्ताओं द्वारा मंदिर परिसर में आवश्यक सामग्री निर्धारित रूप से लाने और उससे संबंधित खर्च स्वयं वहन करने पर भी सहमति बनी। बैठक में जन्माष्टमी आयोजन को भव्य एवं व्यवस्थित बनाने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान अध्यक्ष ओमप्रकाश मीणा, धर्मेंद्र शर्मा, अमित यादव, मनीष यादव, घनश्याम अथोनिया, अनिल सिंघल, सुरेश सिंघल, मुकेश शर्मा, प्रदीप अग्रवाल, हनुमान बली, अमरजीत सिंह शेखावत, गौतम, रवि ओमप्रकाश सहित कमेटी के अन्य सदस्य मौजूद रहे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments