Monday, August 24, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशभोपाल स्टेशन पर दो महीने बाद फिर वही हाल: छत से...

भोपाल स्टेशन पर दो महीने बाद फिर वही हाल: छत से झरने की तरह गिरा पानी, प्लेटफॉर्म नंबर 4, 5 और 6 का ट्रैक डूबा – Bhopal News


सोमवार को भोपाल रेलवे स्टेशन पर हुई तेज बारिश ने यात्रियों को परेशान कर दिया। प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर शेड से पानी झरने की तरह गिरता दिखा, जबकि प्लेटफॉर्म 4, 5 और 6 के ट्रैक पानी से भर गए। वीडियो में साफ दिख रहा है कि पानी पाइप और शेड से जोरदार धारा में

.

रेलवे ट्रैक भी डूबा

प्लेटफॉर्म 4, 5 और 6 के ट्रैक भी डूबे

फोटो में शेड और पाइप से पानी जोरदार धार में बह रहा है। प्लेटफॉर्म 4, 5 और 6 के ट्रैक भी पानी से भर गए। स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने कहा कि आवाजाही मुश्किल हो गई और कई लोग फिसलने से बचते नजर आए। गौरतलब है कि करीब दो महीने पहले भी भोपाल रेलवे स्टेशन पर ठीक ऐसी ही स्थिति बनी थी।

तब भी छत से पानी झरने की तरह गिर रहा था और प्लेटफॉर्म 1, 2 तथा 5 प्रभावित हुए थे। तब भी यात्रियों ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर शिकायत की थी।

ड्रेनेज होल अवरुद्ध होने से पानी जमा हुआ

भोपाल रेल मंडल के अधिकारियों के अनुसार, तेज बारिश के दौरान प्लेटफॉर्म शेड पर जमा पानी की निकासी के लिए बनाए गए ड्रेनेज होल अवरुद्ध हो गए थे। इससे पानी ऊपर जमा होने लगा और अचानक एक साथ प्लेटफॉर्म पर गिरने लगा। यही कारण आज दोबारा सामने आया। घटना की जानकारी मिलते ही स्टेशन प्रबंधन ने इंजीनियरिंग टीम को तुरंत मौके पर भेजा। टीम ने अवरुद्ध निकासी मार्गों की सफाई शुरू कर दी। अधिकारियों का दावा है कि मरम्मत के बाद पानी का रिसाव नियंत्रित कर लिया गया।

मानसून में बार-बार दोहराई जा रही समस्या

यात्रियों का कहना है कि मानसून के दौरान स्टेशन की छत और ड्रेनेज सिस्टम का रखरखाव पर्याप्त नहीं है। दो महीने पहले और करीब दो साल पहले भी ऐसी घटना हो चुकी है। बार-बार दोहराई जा रही इस समस्या पर रेलवे प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग की जा रही है।

छत से इस तरह बरसा पानी।

छत से इस तरह बरसा पानी।

प्लेटफॉर्म 1 की स्थिति, यहां यात्री बैठते हैं।

प्लेटफॉर्म 1 की स्थिति, यहां यात्री बैठते हैं।

दो महीने पहले भी प्लेटफॉर्म 1 पर बनी थी यही स्थिति।

दो महीने पहले भी प्लेटफॉर्म 1 पर बनी थी यही स्थिति।

ये खबर भी पढ़ें…

रेलवे स्टेशन की छत से झरने की तरह बहा पानी, यात्री होते रहे परेशान राजधानी भोपाल में हुई तेज बारिश का असर शहर के प्रमुख रेलवे स्टेशन पर भी देखने को मिला। बारिश के दौरान भोपाल रेलवे स्टेशन के एक प्लेटफॉर्म की छत से बड़ी मात्रा में पानी रिसने लगा। स्थिति ऐसी बनी कि छत से पानी झरने की तरह लगातार गिरता रहा और प्लेटफॉर्म पर पानी भरने लगा। इस दौरान यात्रियों को सामान के साथ आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा।पढ़ें पूरी खबर



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments