Tuesday, August 25, 2026
Homeराज्यबिहारमुजफ्फरपुर में बूढ़ी गंडक से मां-बेटे का शव बरामद: 2 साल...

मुजफ्फरपुर में बूढ़ी गंडक से मां-बेटे का शव बरामद: 2 साल पहले पति की हुई थी मौत, परिजन बोले-डॉक्टर से चल रहा था अफेयर – Sitamarhi News


मुजफ्फरपुर में बूढ़ी गंडक नदी से बरामद सीतामढ़ी निवासी मां-बेटे का शव मंगलवार को उनके पैतृक गांव पहुंचा। मृतकों की पहचान रीगा थाना क्षेत्र के अंहारी गांव निवासी पिंकी देवी (38) और उनके 17 वर्षीय बेटे आदर्श रौशन के रूप में हुई है। आदर्श नीट (NEET) की

.

रविवार को मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र स्थित चंदवारा घाट से मां-बेटा अचानक लापता हो गए थे। तलाश के दौरान चंदवारा घाट पुल के पास उनकी स्कूटी लावारिस हालत में मिली। इसके बाद नदी में खोजबीन शुरू की गई।

सोमवार को बूढ़ी गंडक नदी से पहले पिंकी देवी का शव बरामद हुआ। बाद में उनके बेटे आदर्श रौशन का शव भी नदी से निकाल लिया गया।

मौके पर लोगों की भीड़।

मां-बेटे का शव गांव पहुंचने पर मचा कोहराम

पुलिस के अनुसार, प्रथमदृष्टया यह मामला नदी में डूबने का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने आत्महत्या की आशंका से भी इनकार नहीं किया है। मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट करने के लिए पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। मोबाइल फोन, आसपास के लोगों और घटनास्थल से जुड़े तथ्यों की भी पड़ताल की जा रही है।

मंगलवार को मां-बेटे का शव सीतामढ़ी स्थित अंहारी गांव पहुंचा। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। एक साथ मां और 17 वर्षीय बेटे की मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है।

बेटे आदर्श रौशन की फाइल फोटो।

बेटे आदर्श रौशन की फाइल फोटो।

जमीन हड़पने के लिए बॉयफ्रेंड पर हत्या का शक

परिजन के मुताबिक मुजफ्फरपुर के डॉ नीरज से महिला का अफेयर चल रहा था। उसके पति की लगभग 2 साल पहले संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। परिजन ने आशंका जताई है कि जमीन संपत्ति को हड़पने के लिए डॉक्टर नीरज ने मर्डर कर शव को नदी किनारे फेंक दिया है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments