Wednesday, August 26, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशमवेशी चोरी गिरोह के 8 आरोपी गिरफ्तार: जबलपुर में बेचने की...

मवेशी चोरी गिरोह के 8 आरोपी गिरफ्तार: जबलपुर में बेचने की थी तैयारी, 6.97 लाख का मशरूका जब्त – Seoni News




सिवनी जिले के कुरई थाना क्षेत्र में मवेशी चोरी की एक वारदात का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में मंगलवार रात आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से खेत से पांच मवेशी चोरी कर उन्हें जबलपुर में बेचा था। पुलिस ने इस कार्रवाई में नगदी सहित करीब 6.97 लाख रुपए का मशरूका जब्त किया है। यह घटना 29 जुलाई 2026 की दरमियानी रात ग्राम चक्की खमरिया में हुई थी। चोरों ने एक किसान के खेत में बने कोठे का दरवाजा तोड़कर पांच मवेशी, जिनमें भैंस और पड़िया शामिल थीं, चुरा लिए थे। घटना की रिपोर्ट चौकी बादलपार में दर्ज की गई, जिसके बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों की मदद से जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को आरोपियों के बारे में महत्वपूर्ण सुराग मिले। संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर मवेशी चोरी की पूरी वारदात सामने आ गई। आरोपियों ने बताया कि चोरी किए गए मवेशियों को पिकअप वाहन (क्रमांक MP 50 ZB 8914) से मदार टेकरी, बरेला, जिला जबलपुर ले जाया गया था। जबलपुर में मनोज यादव के माध्यम से इन मवेशियों को 1 लाख 25 हजार रुपए में बेच दिया गया था। बिक्री से मिली रकम को आरोपियों ने आपस में बांट लिया था। पुलिस ने इस मामले में दीपक सोनवाने, अमित कुमार यादव, अशफाक खान, सलमान उर्फ बल्लम खान, मोहशीन उर्फ काले खान, वासिद खान, मनोज यादव और नरेंद्र निवारे को आरोपी बनाया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 72 हजार रुपए नगद, लगभग पांच लाख रुपए कीमत का पिकअप वाहन, 55 हजार रुपए कीमत की पल्सर मोटरसाइकिल और 70 हजार रुपए कीमत की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल जब्त की है। जब्त की गई संपत्ति का कुल मूल्य करीब 6.97 लाख रुपए है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा और एसडीओपी बरघाट ललित गठरे के मार्गदर्शन में थाना कुरई और चौकी बादलपार पुलिस टीम ने की। इसमें थाना प्रभारी निरीक्षक कृपाल शाह तेकाम सहित पुलिस टीम और साइबर सेल के अधिकारियों-कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments