Thursday, August 27, 2026
Homeलाइफस्टाइलवॉकिंग से वेट लॉस कर रहे तो ना अपनाएं ये आदतें, वजन...

वॉकिंग से वेट लॉस कर रहे तो ना अपनाएं ये आदतें, वजन नहीं घटेगा


वॉक करके वेट लॉस करना चाहते हैं क्योंकि एक्सरसाइज करना आपके लिए मुश्किल है तो कुछ आदते हैं जिन्हें भूलकर भी ना अपनाएं। ये 5 आदते आपके वॉकिंग से होने वाले वेट लॉस को कम कर देती है या बिल्कुल बंद कर देती है। 

वॉक करके वजन घटाना सबसे आसान तरीका है। इसमे एक भी रुपये का खर्च नहीं है और ना ही किसी तरह के इक्विपमेंट की जरूरत पड़ती है। बस आपकी बॉडी और आपका हर रोज वॉक करने का उत्साह ही वेट लॉस के लिए काफी होता है। जब हम रोजाना वॉक करते हैं तो शरीर की एनर्जी इस्तेमाल होती है और कैलोरी बर्न होती है। यहीं नहीं सिंपल सी वॉक आपकी हार्ट हेल्थ को भी बेहतर करती है क्योंकि हार्ट की मसल्स मजबूत होती हैं और साथ ही ब्लड शुगर भी कंट्रोल में रहती है।

जिन लोगों के लिए एक्सरसाइज करना मुश्किल होता है उनके लिए वॉकिंग बेस्ट एक्सरसाइज है। हालांकि वेट लॉस के लिए वॉकिंग के साथ और भी फैक्टर काम करते हैं। जैसे स्लीप, डाइट और दिनभर में आपका एक्टिविटी लेवल क्योंकि केवल सिंपल सी वॉक भी कई बार वेट लॉस की गारंटी नहीं होती है।

अगर आपकी ये 5 आदते हैं तो ये वॉकिंग से होने वाले वेट लॉस को कम कर सकती हैं।

बहुत धीरे चलना

दिनभर घर में बैठे रहने से अच्छा वॉक है। लेकिन आप अगर हर दिन वॉक करने जाते हैं और बहुत ही स्लो चलते हैं और हर दिन इसी स्पीड को फॉलो करते हैं तो कुछ समय बाद ये आदत वेट लॉस को स्टॉप कर देगी। क्योंकि वेट लॉस के लिए वॉक के साथ आपकी ब्रीदिंग भी तेज होनी चाहिए। तभी कैलोरी बर्न होती है और वेट लॉस होता है। इसलिए एक जैसी चाल से चलने से अच्छा है कि आप कभी स्लो तो कभी फास्ट वॉक करें।

बहुत थोड़ी देर वॉक

10 मिनट की वॉक अच्छी आदत है लेकिन अगर आपका लक्ष्य वजन घटाना है तो 10 मिनट की वॉक से कुछ नहीं होने वाला। धीरे-धीरे अपने टाइम ड्यूरेशन को बढ़ाएं। अचानक से एक घंटे की वॉक थका देगी इसलिए हर दिन 5-10 मिनट का समय बढ़ाए और अपनी वॉक को चैलेंजिंग बनाएं, तभी वेट लॉस होगा।

नियमित नहीं होना

एक दिन वॉक पर गए और पूरे हफ्ते नहीं गए, इस तरह की अनियमितता भी आपके वॉक को बेकार कर रही है। सप्ताह में केवल एक या दो बार की वॉक काफी नहीं, वेट लॉस करना है तो हर दिन वॉकिंग जरूरी है। अपने रोजमर्रा के रूटीन में वॉक का समय तय करें और हर दिन अलग चाल के साथ थोड़ा समय बढ़ाते हुए पैदल चलें, तभी वेट लॉस होगा।

दिनभर बैठे रहना

एक बार सुबह के समय वॉक करके आ गए अब बाकी का पूरा दिन बैठकर बिता रहें, ये आदत भी गलत है। वॉक करने के अलावा भी जहां पर मौका मिले पैदल चलें, ऐसा करने से रोज ज्यादा एक्टिव रहने में मदद मिलती है और दिनभर कुछ एक्स्ट्रा कैलोरी भी बर्न हो जाती है।

खाने में कैलोरी कम ना करना

वॉक करने के साथ आप डाइट में ज्यादा कैलोरी ले रहे तो वॉकिंग का असर कम हो जाएगा। वेट लॉस करना है तो डाइट से कैलोरी को कम करना सबसे ज्यादा जरूरी है।

वॉकिंग पोश्चर

वॉक करने के साथ ही सही पोश्चर भी जरूरी है। वॉक करते समय कंधों को रिलैक्स, हाथों को नेचुरली स्विंग करते हुए और सिर को ऊपर रखकर और पीठ को सीधा करके वॉक करें। साथ ही सबसे ज्यादा कंफर्टेबल फुटवियर पहनें। तभी आपकी वॉकिंग से वेट लॉस आसान होगा।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments