Friday, August 28, 2026
Homeराज्यबिहारIPS अधिकारी की पत्नी ने खाया जहर: पारिवारिक विवाद की आशंका,...

IPS अधिकारी की पत्नी ने खाया जहर: पारिवारिक विवाद की आशंका, पटना के निजी अस्पताल में भर्ती – Patna News




राजधानी में एक आईपीएस अधिकारी की पत्नी ने जहर खाकर खुदकुशी की कोशिश की है, उनका दानापुर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, गुरुवार शाम करीब 7:30 बजे उन्हें पुलिस की गाड़ी से आईजीआईएमएस (IGIMS) अस्पताल लाया गया। पुलिस वाहन के चालक ने उन्हें भर्ती कराया, जिसके बाद डॉक्टरों ने तुरंत उपचार शुरू किया। आईजीआईएमएस में लगभग दो घंटे के उपचार के बाद, बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए महिला को दानापुर-सगुना मोड़ स्थित एक निजी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। हालांकि, विवाद का कारण पता नहीं है। अस्पताल प्रशासन ने इस घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments