दतिया में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत बड़ौनी में लगाए गए शिविर में उस समय हंगामा जैसा माहौल बन गया। जब पीएम आवास योजना की शिकायतों की सुनवाई के दौरान कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े नगर परिषद सीएमओ इम्तियाज खान पर भड़क गए। आवास योजना का प्रभारी कौन है, यह सवाल पूछने पर सीएमओ सही जवाब नहीं दे सके। इस पर कलेक्टर ने उन्हें जमकर फटकार लगाई। कलेक्टर की नाराजगी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, शनिवार को शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़े आवेदनों और शिकायतों की समीक्षा चल रही थी। कलेक्टर ने अधिकारियों से योजना से संबंधित जानकारी मांगी। इसके बाद उन्होंने सीएमओ से पूछा कि नगर परिषद में आवास योजना का काम कौन देखता है। सीएमओ ने नहीं दिया स्पष्ट जवाब सीएमओ इस सवाल का स्पष्ट जवाब नहीं दे सके। इस पर कलेक्टर ने नाराजगी जताते हुए कहा- अरे कोई न कोई तो बाबू होगा न भाई? यह जो देखता है, बाबू होता है, इंजीनियर होता है। इस तरीके से काम करेंगे? आवास का प्रभारी कौन है? यह सीएमओ है, आपको यह भी नहीं पता कि आवास कौन देखता है। कलेक्टर ने आगे कहा कि कहा कि यदि समय पर लोगों की सुनवाई नहीं होगी तो स्थिति गंभीर होगी। उन्होंने पूछा कि यदि संबंधित कर्मचारी नौकरी छोड़कर चला गया तो उसके खिलाफ क्या कार्रवाई की गई। कलेक्टर बोले-अपात्र को पात्र करने के लिए नहीं कह रहा कलेक्टर ने आवास योजना के आवेदनों में पात्र और अपात्र किए गए हितग्राहियों की प्रक्रिया को लेकर भी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य किसी अपात्र व्यक्ति को पात्र करवाना नहीं है,लेकिन प्रक्रिया पूरी तरह सही और पारदर्शी होनी चाहिए। डीएम ने कहा कि इनका रिजेक्ट क्यों हुआ, इससे मुझे कोई दिक्कत नहीं है। मैं यह नहीं बोल रहा कि अपात्र को पात्र करो और पात्र को अपात्र करो। लेकिन अपात्र सही अपात्र है,पात्र सही पात्र है। इसकी पूरी जानकारी निकालो। कलेक्टर ने अधिकारियों से संबंधित मामलों की पूरी जानकारी तैयार कर उन्हें देने के निर्देश दिए। कलेक्टर की फटकार के बाद अफसरों में हड़कंप शिविर में कलेक्टर के सख्त तेवर देखकर मौजूद अधिकारी और कर्मचारी भी सतर्क हो गए। कलेक्टर ने साफ किया कि जनसुनवाई में लापरवाही, योजनाओं की जानकारी नहीं होना और रिकॉर्ड के रखरखाव में ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Source link
बड़ौनी शिविर में CMO पर भड़के कलेक्टर, VIDEO: पूछा- ‘आवास योजना कौन देखता है?’ नहीं दिया जवाब; माथा पकड़कर कहा- यह सीएमओ है – datia News
RELATED ARTICLES

