Sunday, August 30, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशमुरैना में बंदूकों से मटकी फोड़ प्रतियोगिता: तालाब के दूसरी तरफ...

मुरैना में बंदूकों से मटकी फोड़ प्रतियोगिता: तालाब के दूसरी तरफ रखी मटकियों पर निशाना साधा; पुलिस ने सरपंच-ग्रामीणों को थाने बुलाया – Morena News




मुरैना के जौरा थाना क्षेत्र के ग्राम परसोटा में रक्षाबंधन के दूसरे दिन शनिवार को आयोजित भुजरिया मेले के दौरान लाइसेंसी बंदूकों से मटकी फोड़ प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता में ग्रामीणों ने तालाब के एक किनारे से दूसरी तरफ रखी मटकियों पर बंदूकों से निशाना साधा। इस दौरान खुलेआम हथियारों का प्रदर्शन भी किया गया। रविवार को प्रतियोगिता के वीडियो सामने आए। बताया जा रहा है कि परसोटा गांव में यह आयोजन वर्षों से परंपरा के नाम पर होता आ रहा है। हालांकि, जिले के अन्य स्थानों पर इस तरह की प्रतियोगिताओं के मामले सामने आने के बाद करीब 10 साल पहले ऐसे आयोजनों पर प्रतिबंध लगाए जाने की बात कही जा रही है। इसके बावजूद परसोटा में लाइसेंसी हथियारों का इस्तेमाल कर मटकी फोड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। तीन तस्वीरें देखिए…

तालाब के दूसरी तरफ रखी मटकियों पर साधा निशाना
सामने आए वीडियो में कुछ लोग लाइसेंसी बंदूकें लेकर नजर आ रहे हैं। तालाब के दूसरी तरफ मटकियां रखी गई थीं और लोग बंदूकों से उन पर निशाना साधते दिखाई दे रहे हैं। प्रतियोगिता के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर मौजूद थे। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस वीडियो के आधार पर प्रतियोगिता में शामिल लोगों की पहचान कर रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आयोजन के लिए अनुमति ली गई थी या नहीं और हथियारों के प्रदर्शन एवं इस्तेमाल के दौरान किसी नियम का उल्लंघन हुआ है या नहीं। प्रशासन के लौटने के बाद हुआ आयोजन
जौरा थाना प्रभारी एसआई पंकज यादव के अनुसार, पुलिस को प्रतियोगिता का वीडियो मिला है और उसके आधार पर जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि शनिवार (29 अगस्त) को मुख्यमंत्री जनसंवाद योजना के तहत प्रशासन की टीम भी परसोटा गांव पहुंची थी। संभावना है कि प्रशासनिक अमले के लौटने के बाद मटकी फोड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। थाना प्रभारी के मुताबिक, वीडियो के आधार पर प्रतियोगिता में शामिल लोगों की पहचान की जाएगी। मामले में स्थानीय सरपंच और कुछ ग्रामीणों को भी पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया है। पुलिस आयोजन से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका और हथियारों के इस्तेमाल से संबंधित नियमों की भी जांच कर रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments