कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीना को आज(मंगलवार) सवाई मानसिंह हॉस्पिटल (SMS) के आईसीयू वार्ड में भर्ती करवाया गया है। डॉ. मीना ने पिछले दिनों स्वाइन फ्लू की जांच करवाई थी, जिसकी जांच रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद डॉक्टरों ने आगे के इलाज के लिए उन्हें भर्ती किया गया है। एसएमएस हॉस्पिटल में मेडिसिन डिपार्टमेंट में डॉ. आर.के. भीनमाल की यूनिट में भर्ती मेडिकल आईसीयू वार्ड में रखा है। स्वाइन फ्लू को देखते हुए फिलहाल उनसे किसी भी दूसरे व्यक्ति या परिचित को न मिलने की सलाह डॉक्टरों ने दी है। स्वाइन फ्लू के प्रोटोकॉल के तहत किया जा रहा इलाज एसएमएस मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. दीपक माहेश्वरी ने बताया- स्वाइन फ्लू के प्रोटोकॉल के तहत मंत्री किरोड़ी लाल मीणा का इलाज किया जा रहा है। उनकी जरूरी जांचे करवाई जा रही है और मेडिसिन डिपार्टमेंट के एचओडी डॉ. महेन्द्र अग्रवाल की निगरानी में बनी एक टीम उनकी देखरेख कर रही हैं। 129 पहुंचा आंकड़ा राजस्थान में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। अगस्त 2026 के पहले पखवाड़े तक प्रदेश में 129 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि पिछले साल इसी अवधि में महज 16 केस दर्ज हुए थे। यानी एक साल में मामलों में करीब आठ गुना उछाल आया है। पड़ोसी राज्यों में संक्रमण, राजस्थान में सर्विलांस बढ़ा दिल्ली और उत्तर प्रदेश सहित पड़ोसी राज्यों में संक्रमण के मामले बढ़ने के बाद राजस्थान में भी स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है। अस्पतालों को संक्रमण से निपटने के लिए आइसोलेशन बेड और जरूरी व्यवस्थाएं तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं। नया वायरस नहीं, एच1एन1 का मौसमी पैटर्न विशेषज्ञों के अनुसार मौजूदा संक्रमण किसी नए स्ट्रेन के कारण नहीं, बल्कि पुराने एच1एन1 वायरस के मौसमी पैटर्न का हिस्सा है। इसके बावजूद बढ़ते मामलों को देखते हुए सतर्कता जरूरी है।
Source link

