बढ़ा हुआ वजन आजकल हर दूसरे व्यक्ति की समस्या बना हुआ है और यही परेशानी मुंबई में रहने वाले मुंदर पाटिल के साथ थी। उन्होंने कुछ आदतों को अपनाकर अपना 20 किलो वजन कम कर लिया।
बढ़ा हुआ वजन आजकल हर दूसरे व्यक्ति की समस्या बन चुका है और इसके पीछे खास जिम्मेदार होती है हमारी लाइफस्टाइल। अगर आप अनहेल्दी चीजें खाते हैं, सोने का समय तय नहीं है, एक्सरसाइज नहीं करते हैं, तो वजन पर असर पड़ेगा। वजन बढ़ने से सिर्फ शरीर के बाहर का शेप नहीं बिगड़ता बल्कि अंदर कई बीमारियां घर बना लेती हैं, जो धीरे-धीरे हमें बीमार कर देती हैं। ऐसा ही कुछ हुआ मुंबई में रहने वाले 42 साल के बैंकर मुंदर पाटिल के साथ वह हर दिन बाहर का खाना खाते थे और एक्सरसाइज का समय नहीं था। बैंक में दिनभर बैठकर काम करना और फिजिकल एक्टिविटी जीरो होने पर उनका वजन बढ़कर 96.5 किलो पहुंच गया। हाई ब्लड प्रेशर की दवा वह पहले से खा रहे थे और घरवालों के कहने पर हेल्थ चेकअप भी करवाया। इस चेकअप की रिपोर्ट्स ने उनकी आंखें खोल दी और उन्होंने वेट लॉस करने की ठान ली।
क्या थी रिपोर्ट्स?
NDTV न्यूज रिपोर्ट्स के अनुसार, सितंबर 2025 से पहले उन्होंने वजन कम किया था और रिपोर्ट्स में उनकी HbA1c रिपोर्ट 7.4 थी, लिपिड प्रोफाइल भी काफी असामान्य था। इसके बाद 2D इको और एंजियोग्राफी समेत किए गए कार्डियक टेस्ट में एक आर्टरी में करीब 60% ब्लॉकेज पाया गया। ऐसे में कार्डियोलॉजिस्ट ने भी दवाइयां शुरू कर दी। ये रिपोर्ट देखकर वह परेशान हो गए और फिर अपनी लाइफस्टाइल को सुधारने का फैसला किया।
बदल डाली ये 4 आदतें
मुंदर पाटिल ने कुछ आदतों को अपनाकर करीब 20 किलो वजन कम किया। ऐसे उन्होंने 96 किलो से अपना वजन 76 किलो पर ला दिया। जब वजन कम हुआ तो कुछ दवाइयां भी बंद हुई और वह फिट दिखने लगे। ऐसे में न सिर्फ शरीर के अंदर बल्कि बाहर का शेप भी सुधर गया और वह कॉन्फिडेंट फील करने लगे। चलिए जानते हैं उन्होंने क्या आदतें अपनाईं-
1. जंक फूड से किया कट ऑफ
मुंदर आएदिन जंक फूड जैसे पिज्जा, बर्गर, मोमोज, शॉरमा खाते थे और इससे उनका वजन बढ़ रहा है। इन सभी चीजों में मैदा और चीनी की मात्रा ज्यादा होती है, जो कोलेस्ट्रॉल के साथ फैट भी बढ़ा देती हैं।
2. मैदा-चीनी को कहा अलविदा
जंक फूड के अलावा मुंदर ने मैदा और चीनी को बिल्कुल खाना बंद किया। उनकी डाइट में सिर्फ हेल्दी चीजें रहने लगी। अब वह प्रोटीन-फाइबर रिच चीजें खाते थे, जिससे शरीर हेल्दी रहे और फैट कम हो। उन्होंने चिकन, फिश, ग्रीक योगर्ट, अंडा, दलिया, सब्जियां, नट्स वगैरह खाना शुरू किया।
3. फिजिकल एक्टिविटी पर फोकस
मुंदर ने टहलना पहले शुरू किया। वह सुबह करीब 4 किमी, लंच के बाद 2 किमी और डिनर के बाद 5 किमी टहलना शुरू किया। ऐसा करने से उन्हें शरीर एक्टिव महसूस हुआ और स्ट्रॉन्ग भी। इसके अलावा वह एक्सरसाइज भी करते थे और लिफ्ट की जगह सीढ़ियों का इस्तेमाल करने लगे।
4. स्लीप साइकिल में सुधार
इतना ही नहीं मुंदर ने अपनी स्लीप साइकिल को सुधारा और सही समय फिक्स किया। सोने से करीब 4-5 घंटे पहले ही वह खाना खा लेते थे और तय समय पर सो जाया करते थे। जब आप टाइम से सोते हैं, तो शरीर तो सही से काम करने का मौका मिलता है और इससे वजन कम करने में आसानी होती है।

