Tuesday, September 1, 2026
Homeटेक्नोलॉजीगीकबेंच पर लिस्ट हुआ Mivi का पहला स्मार्टफोन, बजट प्राइस में होगा...

गीकबेंच पर लिस्ट हुआ Mivi का पहला स्मार्टफोन, बजट प्राइस में होगा लॉन्च


Boltt के बाद एक और देसी ब्रांड Mivi अपना पहला स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। इस स्मार्टफोन को हाल ही में फ्लिपकार्ट पर लिस्ट किया गया है। फोन के कुछ फीचर्स भी कंपनी ने कंफर्म करने शुरू कर दिए हैं। हैदराबाद बेस्ड ऑडियो डिवाइसेज बनाने वाली कंपनी के इस पहले फोन को सर्टिफिकेशन वेबसाइट गीकबेंच पर देखा गया है, जहां प्रोसेसर, रैम और ऑपरेटिंग सिस्टम आदि की जानकारियां सामने आई हैं।

Mivi ने अपने पहले स्मार्टफोन के लिए फ्लिपकार्ट पर मैक्रो पेज क्रिएट किया है। फोन के डिजाइन की झलक इसमें देखी जा सकती है। इस फोन को खास तौर पर बजट यूजर्स को ध्यान में रखते हुए लॉन्च किया जा सकता है। गीकबेंच लिस्टिंग के बारे में भारतीय टिप्स्टर संजू चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दी है। लिस्टिंग में इसे Mivi MVNOE के नाम से देखा गया है।

गीकबेंच पर हुआ लिस्ट

लीक में किए गए दावों के मुताबिक, देसी ब्रांड के इस फोन में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 (SM4450) चिपसेट दिया जाएगा। इसके साथ 6GB रैम और Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलेगा। मिवी के इस फोन को गीकबेंच पर सिंगल कोर में 667 और मल्टीकोर में 1490 प्वाइंड स्कोर मिला है। फोन की गीकबेंच रैंकिंग दर्शाती है कि यह एक बजट फ्रेंडली फोन होगा। इसे 15,000 रुपये की प्राइस रेंज में पेश किया जा सकता है।

कंपनी की तरफ से मिवी के अपमकिंग फोन के बारे में कोई भी आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की गई है। फोन का टीजर फ्लिपकार्ट पर जारी किया गया है, जहां फोन के डिजाइन की झलक मिलती है। टिप्स्टर ने दावा किया है कि देसी कंपनी का यह फोन ब्लॉटवेयर फ्री होगा यानी इसमें कोई भी थर्ड पार्टी ऐप नहीं मिलेगा। यह स्टॉक एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ लॉन्च किया जाएगा।

Mivi के इस बजट फ्रेंडली फोन का सीधा मुकाबला पहले से ही भारत में लॉन्च हो चुके Poco, Xiaomi, Redmi, Realme, Lava जैसे ब्रांड के बजट फ्रेंडली फोन से होगा। वहीं, Boltt के लॉन्च हुए दोनों फोन भी इसी प्राइस रेंज में लॉन्च किए गए हैं। फोन के लॉन्च डेट से लेकर अन्य फीचर्स आने वाले कुछ दिन में सामने आएंगे।

यह भी पढ़ें – Xiaomi 18 Fold की डिटेल आई सामने, मिलेगी अब तक की सबसे बड़ी बैटरी





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments