राजकुमार राव ने सिर्फ 1 महीने में अपना 10 किलो वजन कम किया था। इस बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन ने हर किसी को हैरान कर दिया था। तो चलिए आज जानते हैं कि एक्टर ने ये बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन आखिर कैसे किया था।
बॉलीवुड सिलेब्रिटीज को आपने कमाल के बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन करते हुए तो देखा ही होगा। अपने किरदार को पूरी शिद्दत के साथ निभाने के लिए एक्टर्स कोई कमी नहीं छोड़ते। इन्हीं एक्टर्स की लिस्ट में राजकुमार राव का नाम भी शामिल है। राजकुमार राव अपनी जबरदस्त एक्टिंग के लिए तो जाने ही जाते हैं, लेकिन अपने किरदार को निभाने की डेडिकेशन भी उनमें कमाल है। एक बार एक मूवी प्रॉजेक्ट के लिए उन्होंने सिर्फ 1 महीने में अपना 10 किलो वजन कम किया था। ये सुनने में वाकई हैरान करता है क्योंकि दस किलो घटाने में लोगों को महीनों लग जाते हैं। वहीं राजकुमार राव में सिर्फ 1 महीने में ही ये कर दिखाया। आइए जानते हैं कैसे-
सिर्फ 1 महीने में कम किया था 10 किलो वजन
साल 2017 में राजकुमार राव ने एक वेब सीरीज (बोस: डेड/अलाइव) के लिए लगभग 13 किलो वजन बढ़िया। इस वेब सीरीज में राव फ्रीडम फाइटर सुभाष चंद्र बोस का मुख्य किरदार निभा रहे थे, जिसमें पूरी तरह फिट बैठने के लिए उन्होंने अपना वजन बढ़ाया था। लेकिन इसके तुरंत बाद साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म फन्ने खान के लिए उन्होंने सिर्फ 1 महीने में अपना 10 किलो वजन कम कर के जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन किया था।
एक्टर ने कैसे किया ये जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन?
साल 2017 में मीडिया से बातचीत के दौरान राजकुमार राव ने अपने वेट लॉस ट्रांसफॉर्मेशन के बारे में भी खुलकर बातचीत की। उनका कहना था कि वो हमेशा से जानते थे कि वेब सीरीज के बाद उन्हें अपना वजन घटाना पड़ेगा। इसके लिए उन्होंने सुबह का नाश्ता और लंच करना पूरी तरह से बंद कर दिया था। वो सिर्फ 1 टाइम खाना खाते थे, वो भी सिर्फ रात में। उनकी ये मील प्रोटीन से भरपूर होती थी। राव बताते हैं कि वो पूरे दिन काम में काफी व्यस्त रहते थे इसलिए उन्हें भूख का अहसास उतना नहीं होता था।
डाइट के साथ वर्कआउट भी है अहम
वेट लॉस के लिए सिर्फ डाइट काफी नहीं, बल्कि वर्कआउट भी अहम होता है। अपने ट्रांसफॉर्मेशन के बारे में बात करते हुए राजकुमार राव बताते हैं कि वो हर दिन लगभग तीन घंटे कार्डियो और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग भी करते हैं। उनके इसी डिसिप्लिन्ड लाइफस्टाइल ने उनकी वेट लॉस में काफी मदद की थी।
क्या हर किसी को फॉलो करनी चाहिए ये डाइट?
राजकुमार राव का 1 महीने में 10 किलो वजन कम करना भले ही हैरान करने वाला हो, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि हर किसी को एक्टर की तरह क्विक वेट लॉस करने की कोशिश करनी चाहिए। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक बहुत तेजी से वजन कम करने की कोशिश करने पर शरीर को जरूरी पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में ना मिलने का खतरा रहता है। इससे शरीर में कमजोरी, चक्कर आना, लो बीपी और मसल लॉस जैसी परेशानियां हो सकती हैं।
वेट लॉस के लिए अपनाएं सेफ तरीका
वजन कम करने के लिए भूखे रहना सही नहीं है, बल्कि डाइट और वर्कआउट का सही बैलेंस बनाए रखना जरूरी है। इसके लिए डाइट में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन शामिल करें। बाहर का जंक और प्रोसेस्ड फूड अवॉइड करें। पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं, सही नींद लें और स्ट्रेस से दूरी बनाएं। रोजाना कुछ टाइम वर्कआउट या किसी भी तरह की फिजिकल एक्टिविटी के लिए निकालें।

