Wednesday, October 21, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशउज्जैन में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 11 आरोपी गिरफ्तार: देर रात...

उज्जैन में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 11 आरोपी गिरफ्तार: देर रात तक 7 ढाबों पर चली कार्रवाई, कच्ची शराब और महुआ लहान जब्त – Ujjain News




उज्जैन में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और होटल-ढाबों पर शराब पीने-पिलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है। शनिवार को सुबह से देर रात तक चली इस कार्रवाई में आबकारी टीम ने कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस दौरान कच्ची हाथ भट्टी शराब और करीब 150 किलो महुआ लहान जब्त किया गया। अवैध रूप से शराब परोसने के मामले में 7 केस दर्ज किए गए। महिला के घर की तलाशी ली गई डिप्टी कंट्रोलर प्रतीक गुप्ता को मुखबिर से ग्राम खजुरिया कुमावत में अवैध शराब और महुआ लहान रखे होने की जानकारी मिली थी। सूचना मिलने पर आबकारी टीम तड़के गांव पहुंची और एक महिला के घर की तलाशी ली। यहां से 5 लीटर कच्ची हाथ भट्टी शराब मिली। महिला को गिरफ्तार कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत केस दर्ज किया गया। इसके अलावा, सार्वजनिक जमीन से करीब 150 किलो महुआ लहान जब्त किया गया। इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भी केस दर्ज किए गए हैं। 7 ढाबों को कराया बंद आबकारी कंट्रोल रूम के प्रभारी अधिकारी मुकेश रंदा ने बताया कि टीम ने शहर और आसपास के होटल-ढाबों पर अचानक जांच की। जांच के दौरान मातृकृपा, अग्रवाल, अन्नू का, माली, संता-बंता, बेबी, संजू, चोपाल, सेठजी, बाबा, जादूगर और महाकाली ढाबों पर छापेमारी की गई। अवैध रूप से शराब पीने-पिलाने के मामलों में 7 केस दर्ज कर ढाबों को बंद कराया गया।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments