Sunday, September 6, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशपूर्व थानाध्यक्ष की मौत के 7 दिन बाद केस: बेटे ने...

पूर्व थानाध्यक्ष की मौत के 7 दिन बाद केस: बेटे ने 3 लोगों पर ब्लैकमेलिंग का लगाया आरोप; आत्महत्या के लिए उकसाने समेत धाराओं में FIR – Basti News




बस्ती के वाल्टरगंज थाने के पूर्व थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह की मौत के मामले में पुलिस ने घटना के सात दिन बाद केस दर्ज किया है। उनके बेटे संदीप सिंह ने तीन लोगों पर पिता को ब्लैकमेल करने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। संदीप का कहना है कि लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर उनके पिता ने 29 अगस्त को आत्महत्या कर ली थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने समेत कई धाराओं में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अप्रैल से वाल्टरगंज थाने में थे तैनात संदीप सिंह ने कोतवाली में दी शिकायत में बताया कि उनके पिता अप्रैल 2026 से वाल्टरगंज थाने में थानाध्यक्ष के पद पर तैनात थे। 29 अगस्त को उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद संदीप ने पुलिस को शिकायत देकर पूरे मामले की जांच की मांग की। शिकायत में संदीप ने प्रियंका चौधरी पत्नी हेन्द्र चौधरी निवासी वावनपार, थाना पैकोलिया, हाल पता गंधार थाना वाल्टरगंज; रानयन चौधरी पुत्र संपत चौधरी निवासी गंधार और विजय प्रकाश पुत्र रतरा निवासी पिपरा काजी, थाना पैकोलिया को नामजद किया है। बेटे का आरोप- ब्लैकमेल कर मानसिक रूप से करते थे परेशान संदीप का आरोप है कि तीनों लोग उनके पिता को लगातार ब्लैकमेल करते थे और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। उनका कहना है कि इसी ब्लैकमेलिंग और मानसिक दबाव से परेशान होकर सूर्य प्रकाश सिंह ने आत्महत्या कर ली। 5 सितंबर की रात 11:56 बजे दर्ज हुई FIR घटना 29 अगस्त की है, जबकि पुलिस ने संदीप की शिकायत पर 5 सितंबर की रात 11:56 बजे केस दर्ज किया। मामले की जांच उपनिरीक्षक जयविंद कुमार यादव को सौंपी गई है। FIR दर्ज होने के बाद पुलिस नामजद आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है। साथ ही ब्लैकमेलिंग, मानसिक प्रताड़ना और आत्महत्या के बीच संबंध से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर ही आरोपों की पुष्टि हो सकेगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments