Monday, September 7, 2026
Homeराज्यराजस्तानराजस्थान हाईकोर्ट के भवन निर्माण में खामियों का मामला: निर्माण करने...

राजस्थान हाईकोर्ट के भवन निर्माण में खामियों का मामला: निर्माण करने वाली कंपनी के 4 प्रतिनिधि गिरफ्तार, साल 2024 में दर्ज हुआ था मामला – Jodhpur News




जोधपुर में स्थित राजस्थान हाई कोर्ट के भवन निर्माण में गड़बड़ियों के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने निर्माण कार्य से जुड़े RSRDC के अधिकारियों और कंपनी के कर्मचारियों समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। दरअसल, हाईकोर्ट भवन के निर्माण में सामने आई कथित खामियों को लेकर साल 2024 में मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने निर्माण परियोजना से जुड़े अधिकारियों और कंपनी के प्रतिनिधियों की भूमिका की पड़ताल की। पुलिस ने मामले में RSRDC के प्रोजेक्ट ऑफिसर रहे जितेंद्र शर्मा, नवीन राय, रामेश्वर दयाल खंडेलवाल और गोपाल खंडेलवाल को गिरफ्तार किया है। एसीपी हिमांशु जांगिड़ ने बताया कि हाईकोर्ट भवन निर्माण में खामियों को लेकर वर्ष 2024 में केस दर्ज किया गया था। इसी मामले में कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments