Tuesday, September 8, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशउज्जैन के उत्तर क्षेत्र में गुरुवार को पानी सप्लाई बंद: पाइपलाइन...

उज्जैन के उत्तर क्षेत्र में गुरुवार को पानी सप्लाई बंद: पाइपलाइन शिफ्टिंग और राइजिंग मेन लाइन की होगी मरम्मत – Ujjain News




शहर के उत्तर क्षेत्र में गुरुवार 10 सितंबर को पानी की नियमित सप्लाई बंद रहेगी। उज्जैन विकास प्राधिकरण (यूडीए) द्वारा सोमवारीया क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसके चलते पाइपलाइन शिफ्टिंग का काम किया जाएगा। साथ ही राइजिंग मेन लाइन में जरूरी मरम्मत भी की जाएगी। इन दोनों कार्यों के चलते गुरुवार को उत्तर क्षेत्र की जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। नगर निगम ने क्षेत्र के लोगों से बुधवार को ही जरूरत के अनुसार पानी भरकर रखने की अपील की है, ताकि अगले दिन घरेलू कामों में परेशानी न हो। पाइपलाइन शिफ्टिंग और राइजिंग मेन लाइन की मरम्मत पूरी होने के बाद जलापूर्ति दोबारा शुरू की जाएगी। काम पूरा होने और व्यवस्था सामान्य होने के बाद नियमित सप्लाई बहाल होगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments