Tuesday, September 8, 2026
Homeराज्यराजस्तानजयपुर की होटल में युवक ने किया सुसाइड: खरीदकर लाई रस्सी...

जयपुर की होटल में युवक ने किया सुसाइड: खरीदकर लाई रस्सी से लगाया फंदा; मरने से पहले इंस्टाग्राम पर की पोस्ट – Jaipur News




जयपुर में एक होटल में युवक ने सुसाइड कर लिया। युवक ने बाजार से खरीदी रस्सी से होटल के कमरे में फंदा लगाया। युवक ने सुसाइड से पहले इंस्टाग्राम पर अपनी मौत के बारे में पोस्ट भी किया था। वैशाली नगर थाने के ASI मुकेश ने बताया- जयपुर ग्रामीण के नारायणा निवासी राकेश (22) पुत्र गणेश ने सुसाइड किया है। राकेश जयपुर में पीजी में रहकर कॉम्पिटिशन एग्जाम की तैयारी कर रहा था। वह रविवार रात करीब 10 बजे सिरसी रोड पर खातीपुरा तिराहे के पास स्थित होटल गर्वित आया था। होटल में आकर नाइट बिताने के लिए रुम लिया। अगले दिन सुबह 6-7 जल्दी दोस्तों के मिलने आने पर चेकआउट के समय रुम रेंट 1 हजार रुपए देने करने की कहा। वैशाली नगर थाना पुलिस ने सोमवार दोपहर कांवटिया हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। इंस्टाग्राम पोस्ट डाल किया मोबाइल बंद
नशा करने के बाद रात करीब 1 बजे उसने इंस्टाग्राम पर अपनी मौत की पोस्ट का स्टेट्स लगाया। पोस्ट में लिखा- अब मेरा लास्ट आ गया है। अब मैं आपकी कोई मदद नहीं कर पाऊंगा। मैं अपने मां-बाप की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया। अब मैं ओर नहीं जीना चाहता। होटल का नाम-एड्रेस लिखकर सुसाइड करने की बात लिखी। चचेरे भाई मंगल चंद के पोस्ट पढ़कर कॉल करने पर मोबाइल नहीं उठाया। बार-बार कॉल कर बात करने की कोशिश करने पर उसने मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया। खरीदी रस्सी से लगाया फंदा
सुसाइड के लिए वह रस्सी खरीदकर अपने बैग में रखकर लाया था। बैग से रस्सी निकाल फंदा लगाकर उसने सुसाइड कर लिया। रात करीब 2:30 बजे चचेरा भाई अपने दो-तीन परिचितों को लेकर ढूंढते हुए होटल पहुंचा। होटल प्रशासन के रुम की जानकारी देने पर काफी आवाज लगाने के साथ गेट खटखटाया। अंदर से जबाव नहीं मिलने पर गेट का लॉक तोड़ा। कमरे के अंदर जाने पर वह फंदे से लटका मिला। सुसाइड की सूचना पर वैशाली नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को कांवटिया हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments