दतिया में तीन दिन से तेज धूप और उमस भरी गर्मी से परेशान शहरवासियों को शुक्रवार को राहत मिली। सुबह कुछ देर धूप खिली, लेकिन इसके बाद आसमान में बादल छा गए। दोपहर में पहले झमाझम बारिश हुई और फिर रुक-रुककर बारिश का दौर चलता रहा। बारिश के साथ मौसम सुहावना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। बारिश थमने के बाद बढ़ गई थी उमस पिछले दो-तीन दिनों से बारिश का दौर थम गया था और तेज धूप निकल रही थी। इसके कारण दिनभर उमस और गर्मी से लोग परेशान रहे। शुक्रवार को अचानक मौसम बदला और बारिश शुरू होने से लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक दतिया और आसपास के क्षेत्रों में बादल छाए रहने के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है। कुछ स्थानों पर तेज बारिश भी हो सकती है। विभाग ने मौसम में बदलाव को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। सामान्य बारिश से 150.65 मिमी कम बारिश दतिया जिले में 1 जून से 11 सितंबर 2026 तक कुल 720.15 मिमी बारिश दर्ज हुई है। जिले की सामान्य औसत वर्षा 870.8 मिमी है। इस हिसाब से अब तक सामान्य बारिश से 150.65 मिमी कम वर्षा हुई है। जिले में अब तक सामान्य औसत का करीब 82.7 प्रतिशत बारिश हुई है। किस तहसील में कितनी बारिश दतिया: 871.6 मिमी, सामान्य का 98.6 प्रतिशत भांडेर: 793 मिमी, सामान्य का 88.2 प्रतिशत सेवढ़ा: 560 मिमी, सामान्य का 67.5 प्रतिशत इंदरगढ़: 496 मिमी, सामान्य का 59.8 प्रतिशत
Source link
दतिया में तेज गर्मी के बाद फिर हुई बारिश: उमस से मिली राहत, अगले कुछ दिन और बारिश की संभावना – datia News
RELATED ARTICLES

