Friday, September 11, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशटावर कर्मी को बंधक बनाने वाले अज्ञात लोगों पर FIR: नेटवर्क...

टावर कर्मी को बंधक बनाने वाले अज्ञात लोगों पर FIR: नेटवर्क न आने से नाराज ग्रामीणों ने बंधक बनाकर वीडियो किया था वायरल – Fatehpur News




उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में मोबाइल नेटवर्क न आने से नाराज ग्रामीणों ने एक टावर कर्मी को बंधक बना लिया था। ग्रामीणों ने इसका वीडियो भी वायरल कर दिया। पुलिस हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर टावर कर्मी को छुड़ाया। इस मामले में शुक्रवार को पुलिस ने टावर कर्मी आदित्य भान सिंह की शिकायत पर अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ FIR दर्ज की है। कोतवाली प्रभारी शैलेश कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। यह घटना बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गांव की है। गुरुवार शाम करीब 5 बजे मोबाइल नेटवर्क की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने एक निजी मोबाइल कंपनी के टावर कर्मी को बंधक बना लिया। ग्रामीणों ने कर्मी को मोबाइल टावर से बांध दिया था। इस दौरान किसी ग्रामीण ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर टावर कर्मी को ग्रामीणों के कब्जे से छुड़ाया। गांव में नेटवर्क की समस्या बनी हुई है बताया गया कि हरदौली गांव में करीब दो साल पहले एक निजी मोबाइल कंपनी का टावर लगाया गया था। ग्रामीणों को उम्मीद थी कि टावर शुरू होने के बाद गांव और आसपास के इलाके में मोबाइल नेटवर्क की दिक्कत खत्म हो जाएगी। ग्रामीणों का आरोप है कि दो साल बीत जाने के बाद भी गांव में नेटवर्क की समस्या बनी हुई है। नेटवर्क न आने से ग्रामीणों को फोन करने और इंटरनेट चलाने में परेशानी होती है। इसी समस्या को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी थी। टावर कर्मी के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और टावर से बांध दिया। कर्मी काफी देर तक ग्रामीणों के बीच बंधक बना रहा। इसी दौरान किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments