सीकर नगर परिषद निकाय चुनाव के तहत 64 वार्डों में हुए मतदान के बाद कांग्रेस और भाजपा दोनों ने ही अपने प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी कर ली है। भाजपा अपने प्रत्याशियों को जयपुर लेकर गई है। वहीं कांग्रेस पार्टी ने पहले तो अपने प्रत्याशियों को सीकर के एक मैरिज गार्डन में रुकवाया और इसके बाद बस में बैठाकर सीकर से बाहर ले गए हैं। दोनों ही पार्टियों ने 7 बजे से अपने प्रत्याशियों को कॉल करना शुरू किया। भाजपा प्रत्याशियों को पूर्व विधायक रतनलाल जलधारी के आवास पर बुलाया गया। इसके बाद एक बस में बैठाकर उन्हें जयपुर ले जाया गया है। इधर कांग्रेस पार्टी ने पहले तो अपने सभी प्रत्याशियों को सीकर में रानी सती रोड पर प्रधानजी का जाव मैरिज गार्डन में बुलाया। इसके बाद उन्हें बस में बैठाकर सीकर से बाहर ले जाया गया है। सीकर में भाजपा के प्रत्याशियों के साथ पूर्व विधायक रतनलाल जलधारी भी गए हैं। हालांकि कांग्रेस पार्टी में कोई बड़ा नेता प्रत्याशियों के साथ नजर नहीं आया। निर्दलीय प्रत्याशियों पर सस्पेंस अभी भी जारी सीकर में कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियों ने भले ही अपने प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी कर ली हो। लेकिन अभी भी निर्दलीय प्रत्याशियों पर सस्पेंस जारी है। 14 सितंबर को परिणाम आने के बाद ही यह सस्पेंस दूर होगा।
Source link

