Jio के करोड़ों यूजर्स को फ्री में Canva Pro, Canva Pro Lite का सब्सक्रिप्शन ऑफर किया जा रहा है। केनवा का यह सब्सक्रिप्शन 4,000 रुपये में आता है। यूजर्स पूरे 1 साल तक केनवा पर अपनी पसंद के डिजाइन क्रिएट कर सकते हैं और उन्हें प्रीमियम टूल्स का एक्सेस मिलेगा। जियो का यह ऑफर 2GB डेली डेटा वाले प्लान पर लागू है, जिनकी कीमत 349 रुपये से शुरू होती है। कंपनी ने हाल ही में अपने 10 साल पूरा होने पर मेगा ऑफर की घोषणा की है।
Jio ने अपनी रिलीज में बताया कि Canva के साथ यह पार्टनशिप करोड़ों यूजर्स को रील्स या अन्य कंटेंट क्रिएशन में मदद करेगा। कंपनी 349 रुपये वाले प्लान में Canva Pro Lite का 12 महीने वाला सब्सक्रिप्शन ऑफर कर रही है। वहीं, 399 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को Canva Pro का 12 महीने वाला सब्सक्रिप्शन ऑफर किया जाएगा।
कैसे करें एक्टिवेट?
जियो के इस ऑफर का लाभ लेने के लिए यूजर्स को अपने मोबाइल नंबर को कंपनी के 349 रुपये या इससे ज्यादा के 2GB डेली डेटा वाले प्लान के साथ रिचार्ज कराना होगा। रिचार्ज कराने के बाद यूजर्स को अपने फोन में मौजूद MyJio ऐप में जाना होगा। ऐप में यूजर्स को होम स्क्रीन पर ऑफर दिखाई देगा, जिस पर टैप करने के बाद Canva Pro या Pro Lite वाला 12 महीने का सब्सक्रिप्शन एक्टिवेट हो जाएगा। यूजर्स 15 सितंबर यानी आज से अपने जियो नंबर को रिचार्ज कराने पर इस ऑफर का लाभ ले सकते हैं।
जियो और केनवा ऑफर
क्या है ऑफर?
यूजर्स अपने केनवा अकाउंट में कहीं भी लॉग-इन करके प्रीमियम फीचर्स का लाभ ले सकते हैं और अपने मन मुताबिक डिजाइन कर सकते हैं। Canva Pro Lite में यूजर्स को बेसिक 3 ब्रांड किट मिलते हैं और इसमें 50GB तक क्लाउड स्टोरेज का लाभ मिलेगा। साथ ही, एडवांस एआई टूल का फ्री प्लान लेवल वाला एक्सेस मिलेगा। वहीं, Canva Pro में बेसिक 5 ब्रांड किट्स मिलेंगे और 100GB तक क्लाउड स्टोरेज दिया जाता है। यही नहीं, इसमें यूजर्स को एडवांस AI टूल्स का भी एक्सेस मिलता है।
जियो के 349 रुपये वाले प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग के साथ डेली 2GB डेटा और 100 फ्री SMS का लाभ मिलता है। साथ ही, इसमें Google Gemini Pro का सब्सक्रिप्शन भी ऑफर किया जाता है। वहीं, Jio के 399 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान में यूजर्स को डेली 2.5GB हाई स्पीड डेटा का लाभ मिलेगा।
यह भी पढ़ें – Samsung Galaxy A18 की कीमत हुई लीक, जल्द भारत में होगा लॉन्च

