Thursday, September 17, 2026
Homeबिज़नेसवर्क फ्रॉम होम कर रहे थे कर्मचारी, तभी गूगल मीट पर आई...

वर्क फ्रॉम होम कर रहे थे कर्मचारी, तभी गूगल मीट पर आई एक कॉल और सबकी गई नौकरी


Agency:एजेंसियां

Last Updated:

अमेरिका की एक फिनटेक कंपनी ने तो बेरहमी की सारी हदें ही पार कर दीं. सिर्फ 5 मिनट की एक Google Meet कॉल और भारत में काम कर रहे 80 कर्मचारियों को एक झटके में सड़क पर ला दिया.

Zoom

अमेर‍िकी कंपनी ने एक झटके में 80 लोगों को नौकरी से न‍िकाला.

अमेरिका की एक बड़ी फिनटेक कंपनी ने धोखेबाजी की सारी हदें पार कर दी हैं. कोई सूचना नहीं, कोई नोटिस पीरियड नहीं, यहां तक कि एचआर का कोई आमना-सामना भी नहीं. सिर्फ 5 मिनट की एक गूगल मीट कॉल हुई, स्क्रीन पर एक फरमान गूंजा, और भारत में काम कर रही पूरी की पूरी कस्टमर सपोर्ट टीम को एक झटके में निकाल फेंका गया. महज 300 सेकंड के अंदर 80 कर्मचारियों का करियर तबाह कर दिया गया और रातों-रात 80 परिवारों के सामने रोजी-रोटी का गहरा संकट खड़ा कर दिया गया.

कर्मचारियों को बताया गया कि ऑपरेशनल कारणों से आज सबको दफ्तर आने के बजाय वर्क फ्रॉम होम करना है. बेचारे कर्मचारी रोज की तरह अपने घरों में सिस्टम खोलकर बैठ गए. शाम 6:30 बजे शिफ्ट शुरू हुई. सब अपना-अपना काम निपटा ही रहे थे कि तभी रात 9:30 बजे सीनियर मैनेजमेंट की तरफ से अचानक गूगल मीट का एक लिंक आता है.

5 मिनट में खत्म कर दिया खेल

कर्मचारियों ने जैसे ही कॉल जॉइन की, उन्हें ऐसा झटका लगा जिसकी उन्होंने सपने में भी उम्मीद नहीं की थी. मीटिंग में कोई हालचाल नहीं, कोई चर्चा नहीं, बल्कि सीधे फरमान सुनाया गया- पूरी इंडियन कस्टमर सर्विस टीम को निकाला जा रहा है. कॉल कट. जो लोग नौकरी जाने के डर से अपनी क्षमता से ज्यादा काम कर रहे थे, उन्हें बिना कोई सफाई दिए बाहर का रास्ता दिखा दिया गया.

कौन है ये कंपनी और क्या दिया बहाना?

सोशल मीडिया पर जब एक पीड़ित कर्मचारी ने अपना दर्द बयां किया, तो लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. सबके पूछने पर उस कंपनी का नाम सामने आया- ब्लूवाइन (Bluevine). ये अमेरिका की एक फ‍िनटेक कंपनी है जो छोटे बिजनेसेस को बैंकिंग और वित्तीय सेवाएं देती है. कंपनी ने इतने लोगों को निकालने की वजह बताई क‍ि आपकी टीम का परफॉर्मेंस हमारी उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा.

About the Author

authorimg

ज्ञानेंद्र म‍िश्रDeputy News Editor

ज्ञानेंद्र कुमार मिश्रा हिंदी पत्रकारिता का एक जाना-पहचाना नाम हैं. उन्‍हें मीड‍िया में करीब 20 साल का एक्सपीरियंस है. वर्तमान में वह News18 हिंदी के साथ डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर जुड़े हैं …

और पढ़ें





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments