Monday, September 21, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशसतना में घर से 81 हजार की अवैध शराब जब्त: 22...

सतना में घर से 81 हजार की अवैध शराब जब्त: 22 साल का आरोपी गिरफ्तार; दूसरे की तलाश – Satna News




सतना के कोटर थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव में आबकारी विभाग ने एक घर से 81 हजार 654 रुपए की अवैध शराब जब्त की है। कार्रवाई के दौरान 135.54 बल्क लीटर शराब मिली। मामले में प्रवीण साकेत (22) को गिरफ्तार किया गया है। जांच में सतेंद्र गुप्ता के शामिल होने की बात सामने आने पर उसे सह-आरोपी बनाया गया है। उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। मुखबिर की सूचना पर घर में दबिश आबकारी विभाग को रविवार को सूचना मिली थी कि सोनवर्षा निवासी प्रवीण साकेत के घर में अवैध शराब रखी है। इसके बाद आबकारी टीम ने गवाहों की मौजूदगी में घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान 339 पाव प्लेन प्रिंस लेमन और 414 पाव गोवा व्हिस्की मिली। शराब की कुल मात्रा 135.54 बल्क लीटर है। इसकी कीमत करीब 81 हजार 654 रुपए बताई गई है। आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज आबकारी विभाग ने प्रवीण साकेत पिता रामकिशोर साकेत, निवासी सोनवर्षा, थाना कोटर के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क) और 34(2) के तहत मामला दर्ज किया है। उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। सतेंद्र गुप्ता की तलाश जारी जांच के दौरान आबकारी विभाग ने शराब के संग्रहण और बिक्री में सतेंद्र गुप्ता पिता रोशनलाल गुप्ता के शामिल होने की बात कही है। उसे मामले में सह-आरोपी बनाया गया है। उसकी गिरफ्तारी अभी नहीं हुई है। आबकारी विभाग की टीम उसकी तलाश कर रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments