Last Updated:
पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त का इंतजार करने वाले किसानों के लिए बड़ी अपडेट है. ये किस्त अक्टूबर या दिवाली से पहले जारी होने की संभावना जताई जा रही है. पीएम किसान सम्मान निधि योजना कि 24वीं किस्त पाने के लिए ई-केवाईसी पूरी होना और बैंक खाते का आधार से लिंक होना जरूरी है. नए आवेदकों के लिए फार्मर आईडी भी जरूरी बताई गई है. वहीं, बटाई या पट्टे पर खेती करने वाले किसानों के लिए अस्थायी फार्मर आईडी की तैयारी की जा रही है.
PM Kisan की 24वीं किस्त पर नया बड़ा अपडेट आया है.
PM Kisan Yojana 24th Installment: देश के करोड़ों किसानों को पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त का लंबे समय से इंतजार था. अब इस किस्त से जुड़ी बड़े अपडेट आ गई है. पिछले साल 2025 में 19 नवबंर को पीएम किसान योजना की दूसरी किस्त जारी की गई थी. इससे पहले 2024 में 5 अक्टूबर को भी सरकार ने किस्त जारी की थी.
ऐसे में कई किसानों को इंतजार है कि अक्टूबर में ये किस्त जारी हो सकती है. कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दिवाली के त्यौहार से पहले भी ये किस्त जारी हो सकती है. ऐसे में ये जान लें कि किन किसानों के खाते में ये पैसा नहीं आएगा.
किन किसानों को नहीं मिलेगा पीएम किसान योजना का फायदा?
पीएम किसान योजना की अगली किस्त का फायदा उन किसानों को नहीं मिलेगा जिन्होंने e-KYC नहीं कराई है. असल में, इस योजना का फायदा उठाने के लिए आपको ई-केवाईसी कराना जरूरी है. इसके अलावा बैंक अकाउंट को भी आधार से लिंक कराना होगा. अगर आपने ये काम पूरे नहीं किए तो पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त आपके खाते में नहीं आएगी.
कब आएगी पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त?
पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त अब जल्द ही आपके खाते में आने वाली है. इस किसान योजना के जरिए हर चार महीने पर 2000 रुपये की किस्त के जरिए सालाना 6000 रुपये दिए जाते हैं. कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सरकार नवरात्रि या फिर दिवाली से पहले भी इस योजना की अगली किस्त जारी कर सकती है. लेकिन योजना की अगली किस्त पर फिलहास कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.
नए आवेदकों के लिए जरूरी है ये डॉक्यूमेंट
अगर आपने पीएम किसान योजना में पहली बार रजिस्ट्रेशन कराया है तो ऐसे में आपको फार्मर आईडी बनवाना बहुत जरूरी है. कृषि विभाग ने जानकारी दी है कि नए आवेदकों के लिए डिजिटल पहचान पत्र अब पूरी तरह जरूरी है. नए किसानों के लिए पोर्टल पर फार्मर आईडी दर्ज किए बिना आवेदन प्रोसेस आगे नहीं बढ़ेगा. इस आईडी में किसानों की आधार संख्या, मोबाइल नंबर और कृषि योग्य जमीन की सारी डिटेल पूरी तरह से डिजिटल रूप से सेव हो जाती है. नया फॉर्म भरने से पहले आप पास के सीएससी सेंटर या राज्य के कृषि पोर्टल पर जाकर यह आईडी जरूर बनवा सकते हैं.
जिन किसानों के नाम जमीन नहीं है और वे बटाई या पट्टे पर खेत लेकर खेती करते हैं, उनके लिए भी सरकार अस्थायी फार्मर आईडी देने की तैयारी कर रही है. हालांकि, मौजूदा नियमों के मुताबिक पीएम किसान सम्मान निधि का पैसा जमीन के रजिस्टर्ड मालिकों को ही मिलता है.
About the Author

यशस्वी यादव बिजनेस और फाइनेंस जर्नलिज्म से जुड़ी युवा पत्रकार हैं. उन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब तीन साल का अनुभव है. फिलहाल, वह News18 हिंदी के साथ मनी सेक्शन में सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं. उनका फोक…
और पढ़ें

