Tuesday, September 22, 2026
Homeराज्यबिहारकिशनगंज में 3 बार गंदगी फैलाई तो ट्रेड लाइसेंस रद्द: दुर्गा...

किशनगंज में 3 बार गंदगी फैलाई तो ट्रेड लाइसेंस रद्द: दुर्गा पूजा से पहले नगर परिषद की बैठक, शिकायत नंबर भी जारी होगा – Kishanganj (Bihar) News




किशनगंज नगर परिषद ने मंगलवार शाम को स्वच्छता व्यवस्था पर एक बैठक की। यह बैठक दुर्गा पूजा और आने वाले त्योहारों को ध्यान में रखकर बुलाई गई थी। इसमें शहर की सफाई व्यवस्था सुधारने और लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक करने पर जोर दिया गया। इस बैठक में नगर परिषद के चेयरमैन इंद्रदेव पासवान, स्वच्छता अधिकारी स्वरूपम राज, सफाई जमादार, सुपरवाइजर, सेनेटरी ऑफिसर और दूसरे कर्मचारी मौजूद थे। दुकान या संस्थान का ट्रेड लाइसेंस होगा रद्द शहर के अलग-अलग इलाकों में कचरा उठाने और सफाई की व्यवस्था की समीक्षा भी की गई। अधिकारियों ने शहर के लोगों से तय समय पर ही घरों और दुकानों से कचरा बाहर निकालने की अपील की। उन्होंने साफ किया कि सफाई के बाद दोबारा सड़क या किसी सार्वजनिक जगह पर कचरा फेंकने वालों पर नियमों के तहत कार्रवाई होगी। कर्मचारी पर भी होगी कार्रवाई दुकानदारों और मकान मालिकों को बताया गया कि नियम तोड़ने पर जुर्माना लगेगा। अगर लगातार तीन बार जुर्माना लगा, तो उस दुकान या संस्थान का ट्रेड लाइसेंस रद्द किया जा सकता है और उसे बंद भी कराया जा सकता है। नगर परिषद जल्द ही सफाई व्यवस्था से जुड़े सेनेटरी ऑफिसर और कर्मचारियों के मोबाइल नंबर जारी करेगी। इससे नागरिक अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे। अगर शिकायत का हल नहीं निकला, तो उस कर्मचारी पर भी कार्रवाई होगी। नगर परिषद के चेयरमैन इंद्रदेव पासवान ने कहा कि शहर को साफ और सुंदर रखना सिर्फ नगर परिषद की जिम्मेदारी नहीं है। इसमें आम लोगों और दुकानदारों का सहयोग भी जरूरी है। उन्होंने दुर्गा पूजा के दौरान शहर में अच्छी सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी से सहयोग की अपील की।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments