Friday, September 25, 2026
Homeबिज़नेसशेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 120 अंक उछला, जानें बाजार से...

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 120 अंक उछला, जानें बाजार से जुड़ी अपडेट्स


Last Updated:

24 सितंबर की तेज गिरावट के बाद भारतीय शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार में मजबूती दिख रही है. इससे पहले गिफ्ट निफ्टी भी हल्की बढ़त के संकेत दे रहा था. कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और अमेरिकी बाजारों में निचले …और पढ़ें

Zoom

स्टॉक मार्केट से जुड़ी जरूरी अपडेट्स इस लाइव ब्लॉग में चेक करें.

24 सितंबर की भारी गिरावट के बाद आज बाजार में रिकवरी देखी जा रही है. सेंसेक्स 117 अंक उछलकर
73,697.60 पर खुला और निफ्टी 27 अंक चढ़कर 23,090 पर ट्रेड कर रहा है. भारतीय शेयर बाजार में आज कारोबार की शुरुआत से पहले ग्लोबल संकेत मिले-जुले नजर आ रहे थे. सुबह 7 बजे गिफ्ट निफ्टी 14 अंकों की बढ़त के साथ 23,123 के स्तर पर कारोबार कर रहा था, जो घरेलू बाजार में हल्की मजबूती के संकेत दे रहा है. हालांकि, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है. ब्रेंट क्रूड 0.76 फीसदी फिसलकर 105 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया, जबकि NYMEX क्रूड 1.17 फीसदी की गिरावट के साथ 93.50 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था. वहीं, अमेरिकी 10 साल की बॉन्ड यील्ड बढ़कर 5.19 फीसदी पर पहुंच गई है.

September 25, 202609:25 IST

Share Market News: Infosys के शेयरों में भी गिरावट

Infosys के शेयरों में आज 2% से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई. कंपनी का शेयर 2.04% टूटकर 993.80 रुपये के स्तर पर आ गया.

September 25, 202609:24 IST

Stock Market Live: TCS के शेयरों में गिरावट

TCS के शेयरों में आज कारोबार के दौरान 2% से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली. कंपनी का शेयर 2.07% टूटकर 2,043.80 रुपये के स्तर पर आ गया.

September 25, 202609:22 IST

सेंसेक्स-निफ्टी की मजबूत शुरुआत

सेंसेक्स 117.06 अंक यानी 0.16% की बढ़त के साथ 73,697.60 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. वहीं, निफ्टी 27 अंक चढ़कर 23,090.65 पर पहुंच गया है.

September 25, 202608:17 IST

अमेरिकी शेयर बाजार का हाल

अमेरिकी शेयर बाजार में गुरुवार को मिलाजुला कारोबार रहा.  मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच तेल की कीमतों और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी से निवेशकों की चिंता बनी रही. S&P 500 मामूली 0.02% गिरकर 7,704.13 पर बंद हुआ. वहीं, Nasdaq 0.01% की हल्की बढ़त के साथ 26,939.37 पर पहुंचा, जबकि Dow Jones 0.31% टूटकर 51,349.98 पर बंद हुआ.

September 25, 202607:54 IST

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट

कच्चे तेल की कीमतों में शुक्रवार को हल्की गिरावट देखने को मिली. बाजार की नजर अमेरिका और ईरान के बीच संभावित सीजफायर की संभावना पर है. हालांकि, सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमले से भी चिंता बनी हुई है. ब्रेंट क्रूड 0.69% गिरकर 105.85 डॉलर प्रति बैरल, जबकि WTI 0.86% फिसलकर 93.80 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया.

September 25, 202607:53 IST

एशियाई बाजारों का हाल

एशियाई शेयर बाजारों में शुक्रवार को मिलाजुला कारोबार देखने को मिला. जापान का निक्केई 1.2% चढ़ा, जबकि हांगकांग का हैंग सेंग 1.6% फिसल गया. जापान में बैंकिंग शेयरों में तेजी से बाजार को सपोर्ट मिला. बढ़ती बॉन्ड यील्ड के बीच निवेशकों ने डिविडेंड का लाभ लेने के लिए शेयरों में खरीदारी की.



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments