Friday, September 25, 2026
Homeफूडस्टेट डिनर में शी जिनपिंग को परोसा गया रोस्टेड एगप्लांट, ऐसे बनाएं...

स्टेट डिनर में शी जिनपिंग को परोसा गया रोस्टेड एगप्लांट, ऐसे बनाएं बैंगन की ये खास डिश


Last Updated:

Roasted Eggplant Recipe: हाल ही में वाइट हाउस में अमेरिका के प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप और फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और उनकी पत्नी पेंग लियुआन के लिए एक स्टेट डिनर होस्ट किया. इस डिनर मैन्यू में एक बहुत ही खास चीज भी शामिल थी, जिसे भारत में भी काफी पसंद किया जाता है. यहां रोस्टेड बैंगन परोसा गया था, इसकी खास रेसिपी आप यहां भी जान सकते हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

Roasted Eggplant Recipe: बैंगन की सब्जी भारतीय रसोई में आम बात है, लेकिन हाल ही में यह साधारण सब्जी इंटरनेशनल लेवल पर भी चर्चा में आ गई है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के सम्मान में आयोजित स्टेट डिनर के मेन्यू में “रोस्टेड गार्डन एगप्लांट” यानी भुना हुआ बैंगन शामिल था. व्हाइट हाउस की ओर से जारी मेन्यू के अनुसार यह डिश तिल की परत चढ़ी सी बास मछली और बेबी बोक चॉय के साथ परोसी गई थी.

मेन्यू में अमेरिकी सामग्री के साथ हल्का चीनी प्रभाव दिखाने की कोशिश की गई थी. रोस्टेड एगप्लांट दुनिया के कई देशों में पॉप्यूलर है. इसे कम मसालों और सामग्री के साथ घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है. अगर आप भी इस खास डिश को घर पर बनाना चाहते हैं, तो इस रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं.

रोस्टेड एगप्लांट रेसिपी

सामग्री
2 मध्यम आकार के बैंगन
2 बड़े चम्मच ऑलिव ऑयल
स्वादानुसार नमक
आधा चम्मच काली मिर्च
2-3 लहसुन की कलियां (बारीक कटी हुई)
थोड़ा सा नींबू का रस
ताजा हरा धनिया या पार्सले

बनाने की विधि

  • सबसे पहले बैंगन को अच्छी तरह धो लें. इसके बाद इन्हें लंबाई में दो हिस्सों में काट लें. चाकू की मदद से बैंगन के गूदे पर हल्के कट लगा दें, ताकि मसाले अंदर तक पहुंच सकें.
  • अब एक कटोरी में ऑलिव ऑयल, नमक, काली मिर्च और लहसुन मिलाएं. इस मिश्रण को बैंगन के कटे हुए हिस्से पर अच्छी तरह लगाएं.
  • ओवन को 200 डिग्री सेल्सियस पर पहले से गर्म कर लें. बैंगन को बेकिंग ट्रे पर रखें और लगभग 25 से 30 मिनट तक रोस्ट करें. जब बैंगन नरम हो जाए और ऊपर से हल्का सुनहरा दिखने लगे, तो इसे बाहर निकाल लें.
  • इसके ऊपर थोड़ा नींबू का रस डालें और हरा धनिया या पार्सले से गार्निश करें.

डिश की खासियत
रोस्टेड एगप्लांट में कम तेल का इस्तेमाल होता है और इसका स्वाद हल्का लेकिन बेहद स्वादिष्ट होता है. इसे सलाद, ग्रिल्ड सब्जियों या मुख्य भोजन के साथ साइड डिश के रूप में परोसा जा सकता है. यही वजह है कि यह साधारण डिश व्हाइट हाउस के स्टेट डिनर जैसे खास आयोजन के मेन्यू में भी जगह बना चुकी है.

About the Author

authorimg

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह एक अनुभवी लाइफस्टाइल पत्रकार हैं, जिनके पास डिजिटल मीडिया और कंटेंट लेखन के क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से…

और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments