झालावाड़ में गणेश विसर्जन शोभायात्रा में शुक्रवार को हादसा हो गया। यहां करतब दिखाते समय अचानक आग लग गई। इस हादसे में 4 युवक झुलस गए। शहर के मंगलपुरा चौराहे पर कार्यक्रम में निकाली जा रही झांकी के दौरान शुक्रवार को एक हादसा हो गया। मटकी का करतब दिखाते समय अचानक आग लग गई। इस हादसे में करतब में शामिल 1 युवक और आसपास खड़े 3 अन्य लोग झुलस गए। घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया।
Source link

