- Hindi News
- National
- UP Schools Closed Due To Heavy Rain | Odisha Chhattisgarh Jharkhand Alert
नई दिल्ली10 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
अर्नब चक्रवात के असर से उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़ समेत 8 राज्यों में तेज बारिश हो रही है। सिस्टम अब दक्षिण छत्तीसगढ़ से उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ रहा है। इसके चलते राजस्थान-मध्य प्रदेश समेत 14 राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है।
उत्तर प्रदेश में 40 घंटे से बारिश और 40-50 किमी/घंटे की हवाएं चल रही हैं। 32 जिलों में बाढ़ का खतरा है। शनिवार को 36 जिलों में स्कूल बंद हैं। खनऊ, सुल्तानपुर और शामली में सभी यूनिवर्सिटी और कॉलेज भी बंद रहेंगे।
कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर आंधी-बारिश से कार पलट गई। कार में पांच लोग फंस गए। उधर, छत्तीसगढ़ में भी करीब 36 घंटे से बारिश जारी है। सभी स्कूलों में शनिवार की छुट्टी की गई है। रायपुर में महादेवघाट पुल के ऊपर से पानी बह रहा है।
बिहार में सुपौल के 50 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। 19 जिलों में यलो अलर्ट है। बारिश से जुड़ी घटनाओं में 3 लोगों की मौत हुई है। एमपी के सतना में 8वीं तक के स्कूल बंद हैं। राजस्थान के 10 जिलों में बारिश का अलर्ट है, जबकि 5 शहरों में तापमान 40°C के पार पहुंच गया है।
सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति

देशभर से मौसम की तस्वीरें…

ओडिशा के खुर्दा जिले में बाढ़ जैसे हालात हैं।

लखनऊ में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। शहर की मुख्य सड़कें डूब गई हैं।

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर-बीजापुर नेशनल हाईवे-63 पर बारिश का पानी भर गया है।

बेगूसराय में एक युवक पैर फिसलने से गंगा नदी में जा गिरा। गोताखोरों ने उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

जबलपुर में लगातार बारिश के चलते शुक्रवार शाम 6 बजे बरगी बांध के 5 गेट एक-एक मीटर तक खोले गए।

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में भारी बारिश के चलते दुर्गा मंदिर घाट रोड पर भूस्खलन हो गया।

देशभर में मौसम से जुड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
लाइव अपडेट्स
26 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मध्य प्रदेश: जबलपुर-रीवा समेत 18 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से- जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग के जिलों में अगले 48 घंटे तेज बारिश का दौर बना रहेगा। मौसम विभाग ने शनिवार को जबलपुर-रीवा समेत 18 जिलों में अति भारी या भारी बारिश का अलर्ट है। निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर और सतना में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पूरी खबर पढ़ें…
27 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
छत्तीसगढ़: रायपुर महादेवघाट पुल डूबा, बस्तर में सड़कें डूबीं

छत्तीसगढ़ में पिछले करीब 36 घंटे से बारिश का दौर जारी है। रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। महादेवघाट पुल से 2 फीट ऊपर पानी बह रहा है। कई नदी-नाले उफान पर हैं। पूरी खबर पढ़ें…
31 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
राजस्थान: 10 जिलों में बारिश का अलर्ट, 5 शहरों का पारा 40 डिग्री के पार

राजस्थान में 29 सितंबर तक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से जयपुर, भरतपुर संभाग में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 27 सितंबर को 10 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पूरी खबर पढ़ें…
33 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
उत्तर प्रदेश: 32 जिलों में बाढ़ का खतरा, 36 में स्कूल बंद

यूपी में लगातार बारिश से हालात बिगड़ने लगे हैं। पूरे प्रदेश में पिछले 40 घंटे से जोरदार बारिश हो रही है। 40-50 किमी. की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। सड़कें तालाब बन गई हैं। कॉलोनियों में पानी घुस गया है। 32 जिलों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। पूरी खबर पढ़ें…
35 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बिहार: 19 जिलों में हैवी रेन की चेतावनी, कोसी-बागमती खतरे से ऊपर

बिहार के 19 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। पटना के कुछ इलाकों में तेज बारिश हो रही है। वही समस्तीपुर में हल्की बारिश है। सुपौल में 50 गांवों में बाढ़ है, लोगों के घर-आंगन में पानी भर गया है। पूरी खबर पढ़ें…
38 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
झारखंड: सिंहभूम-सरायकेला में बाढ़ का अलर्ट, रांची में सभी स्कूल बंद

झारखंड के कई हिस्सों में भारी बारिश के साथ तेज हवा और वज्रपात की आशंका है। मौसम विभाग ने पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में भारी बारिश का अलर्ट जारी करते हुए कुछ इलाकों में बाढ़ की आशंका जताई है। पूरी खबर पढ़ें…
40 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पंजाब: चंडीगढ़ समेत 15 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट

पंजाब और चंडीगढ़ में दो दिन बारिश की संभावना है। चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र ने इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। राज्य के अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है और अब यह सामान्य के करीब पहुंच गया है। पूरी खबर पढ़ें…
42 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
हरियाणा: दो दिन बारिश का अलर्ट, तापमान में 2.2°C की गिरावट

हरियाणा में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 13 जिलों में आज आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। पूरी खबर पढ़ें…
46 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
उत्तराखंड: बारिश का रेड अलर्ट, 7 जिलों के स्कूलों में छुट्टी

उत्तराखंड के बागेश्वर, नैनीताल, पिथौरागढ़, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले में रेड अलर्ट जारी किया गया है। यहां भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। नैनीताल, चमोली और देहरादून में देर रात से रुक-रुककर बारिश हो रही है। पूरी खबर पढ़ें…
51 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
हिमाचल: आज बारिश के आसार, सिरमौर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में आज शाम और रात से मौसम में बदलाव होने की संभावना है। 26 से 28 सितंबर के दौरान शिमला, सोलन और सिरमौर में गरज के साथ बारिश और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। पूरी खबर पढ़ें…
02:05 AM26 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
देश के प्रमुख शहरों में तापमान का अनुमान



