Friday, July 31, 2026
Homeराज्यराजस्तानब्यावर जिला जेल में शौचालयों की सफाई सुधारने के निर्देश: एडीजे...

ब्यावर जिला जेल में शौचालयों की सफाई सुधारने के निर्देश: एडीजे सोनल पारिख ने किया निरीक्षण, मुलाकात हेल्प डेस्क का लिया फीडबैक – Beawar News




ब्यावर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सोनल पारिख ने जिला कारागृह का शुक्रवार को निरीक्षण किया। इस दौरान मुलाकात हेल्प डेस्क का भौतिक सत्यापन किया गया।
एडीजे पारिख ने हेल्प डेस्क पर अभिलेखों की जांच की और प्राप्त आवेदनों, उनके निस्तारण, बंदियों व उनके परिजनों को दी जा रही सहायता और रिकॉर्ड के बारे में जानकारी ली। एडीजे ने मुलाकात के लिए आए बंदियों के परिजनों से भी बातचीत की। उन्होंने हेल्प डेस्क के माध्यम से दी जा रही सुविधाओं का फीडबैक लिया। एडीजे पारिख ने निर्देश दिए कि बंदियों एवं उनके परिजनों से प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए और निर्धारित प्रपत्रों में सभी आवश्यक सूचनाओं का नियमित संधारण किया जाए। खाना, पानी, मेडिकल सुविधाओं का लिया जायजा
निरीक्षण के दौरान, बंदियों को उपलब्ध कराए जा रहे भोजन, पेयजल और चिकित्सा सुविधाओं का भी जायजा लिया गया। ये सुविधाएं संतोषजनक पाई गईं।
हालांकि, शौचालयों की साफ-सफाई व्यवस्था में कुछ कमियां मिलीं। इस पर कारागृह प्रशासन को नियमित सफाई सुनिश्चित करने और स्वच्छता व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए गए।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments